दक्षिण अफ्रीका की राजनीति में भूचाल लाने वाले गुप्ता बंधुओं के ठिकानों पर ईडी और आयकर के छापे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवासी भारतीय अजय गुप्ता और उनके रिश्तेदारों के एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर ईडी और आयकर विभाग की टीमों ने एक साथ छापेमारी की। टीमों ने फैक्ट्रियों का डाटा खंगाला, एवं रिश्तेदारों के आवासों पर छापा मारकर उनसे दिन भर पूछताछ की गई।
मंगलवार को सुबह लगभग आठ बजे उत्तराखंड के साथ ही उत्तर प्रदेश, हरियाणा एवं दिल्ली राज्यों से प्रवर्तन निदेशालय एवं आयकर विभाग की लगभग 12 से अधिक टीमें सहारनपुर पहुंचीं।
टीम ने देहरादून स्थिति गुप्ता बंधुओं की कोठी पर छापा मारा। लेकिन गुप्ता बंधु यहां से कई दिन पहले जा चुके हैं। इसलिए पुलिस वापस लौट गई। अचानक हुई इस कार्रवाई से रिश्तेदारों एवं कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
टीमों ने सभी जगह पर गेट बंद कर दिया और किसी को भी न तो बाहर जाने दिया और न ही बाहर से अंदर आने दिया गया। बता दें कि कुछ दिन पहले ही अजय गुप्ता के देहरादून में होने की खबर थी।
इसके बाद वह यहां से अचानक हवा की तरह गायब हो गए। तभी से पुलिस, आयकर और ईडी गुप्ता बंधुओं की खोजबीन में जुटी है। आयकर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अलग-अलग शहरों की टीमों ने अजय गुप्ता, उनके भाइयों एवं रिश्तेदारों के आवास एवं प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर उनकी संपत्ति के बारे में जानकारी की है। जांच की कार्रवाई को गोपनीय रखा गया है।