फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Jackie Memorial Football Tournament begins

Dehradun News: जैकी मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट का आगाज

Wed, 26 Jul 2023 02:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
Jackie Memorial Football Tournament begins
शहर के सेंट जाॅर्ज काॅलेज में 50वें जैकी मेमोरियल इंविटेशनल फुटबाल टूर्नामेंट का आगाज मंगलवार को हो गया। उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी, भारतीय सीनियर नेशनल फुटबाल टीम के कोच कैप्टन महेश गावली और ऑल इंडिया फुटबाल फेडरेशन के तकनीकी सदस्य अरुण मल्होत्रा ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

गीता पुष्कर धामी ने कहा, राज्य सरकार लगातार खेलों को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रही। कई योजनाएं खिलाड़ियों के लिए चल रही हैं। उन्होंने कहा, मसूरी में फुटबाल मैदान के लिए वह मुख्यमंत्री से चर्चा करेंगी। इस मौके पर प्रधानाचार्य ब्रदर रमेश अमलानाथन, स्पोर्ट्स सेक्रेटरी ब्रदर इसीडोर टिर्की, फुटबाल एसोसिएशन ऑफ देहरादून के सेक्रेटरी राजेंद्र सिंह रावत, भवनेश नेगी को फेडरेशन ने टीम इंडिया की जर्सी भेंट की।
विज्ञापन

इस टूर्नामेंट में 36 टीमें भाग ले रहीं हैं, जिसमें 18 क्लब के अलावा देहरादून व मसूरी के 18 स्कूल शामिल हैं। पहले दिन तीन मैच खेले गए। उद्घाटन मैच मेजबान सेंट जाॅर्ज काॅलेज और निर्मला इंटर काॅलेज के बीच खेला गया। जिसमें सेंट जाॅर्ज ने 2-0 से जीत दर्ज की। दूसरे मैच में युवा स्पोट्स क्लब ने बार्लोगंज क्लब ए को 2-1 से हराया। तीसरे मैच में में एफसी ब्लू क्लब ने हैप्पी वैली क्लब को 2-1 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed