फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   jaat demand reservation in uttarakhand.

अब जाटों ने उत्तराखंड में की आरक्षण की मांग

Tue, 23 Feb 2016 08:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 23 Feb 2016 08:26 AM IST
विज्ञापन
jaat demand reservation in uttarakhand.

हरियाणा में फैली जाट आरक्षण की आग की आंच सोमवार को दून तक पहुंच गई। उत्तराखंड जाट महासभा ने सांकेतिक आंदोलन की शुरुआत करते हुए रैली निकाली। महासभा ने डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।

विज्ञापन


सोमवार को भारी संख्या में जाट समुदाय के लोग परेड ग्राउंड में एकत्र हुए। यहां से सांकेतिक रैली के रूप में जिलाधिकारी कार्यालय गए। इस बीच उन्होंने जाटों को 27 प्रतिशत अलग से आरक्षण दिए जाने और पिछड़े वर्ग की सूची में तुरंत शामिल किए जाने की मांग की।
विज्ञापन


बड़े स्तर पर आंदोलन की चेतावनी
जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ओमपाल सिंह राठी ने कहा कि आरक्षण के लिए आंदोलन कर रहे जाट भाईयों की आवाज दबने नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में जाट आरक्षण को लेकर आज सांकेतिक प्रदर्शन किया गया है। आरक्षण न दिया गया तो वह बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे। समुदाय ने ओमपाल सिंह राठी के नेतृत्व में डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को अपनी मांग के समर्थन में ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इस मौके पर हरेंद्र बालियान, अशोक तोमर, आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष सतेंद्र मलिक, सुखपाल सिंह राठी, कुलदीप मलिक, प्रमोद कुमार, धर्मवीर सिंह, राजू तोमर, बालेंद्र पंवार, योगेंद्र पाल सिंह, अभिषेक राणा, एचपीएस तोमर, स्वराज मलिक, योगेश राणा, शेर सिंह, हरेंद्र धामा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed