फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Itbp three Soldiers Arrested in Student Murder case in Halduchaur haldwani

सूरज हत्याकांड: आईटीबीपी के तीन जवानों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, रिमांड में लेने की तैयारी

Tue, 27 Aug 2019 08:24 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 27 Aug 2019 08:24 AM IST
विज्ञापन
Itbp three Soldiers Arrested in Student Murder case in Halduchaur haldwani
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड में हल्द्वानी के लालकुआं स्थित आईटीबीपी कैंपस में युवक का शव मिलने के मामले में पुलिस ने सोमवार को तीन जवानों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार जवानों को बहुउद्देशीय भवन हल्द्वानी से गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। वहीं जवानों को रिमांड पर लेने की तैयारी भी की जा रही है। 

विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सूरज की पीठ, कमर समेत शरीर पर छह जगह चोट के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद रविवार को पुलिस ने आईटीबीपी के भर्ती बोर्ड से जुडे़ 18 सदस्यों से पूछताछ की। पूछताछ के बाद पुलिस ने आईटीबीपी के तीन जवानों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


एसएसपी सुनील कुमार मीणा ने तीन जवानों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। जांच में पाया गया कि तीनों ने सूरज की बुरी तरह से पिटाई की थी। मामला सेना से जुड़ा होने के कारण पुलिस अधिकारी मामले में खुलकर बोलने से बच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव में पड़ गए थे कीड़े

बता दें कि, बीती 18 अगस्त को आईटीबीपी में भर्ती होने के लिए हल्दूचौड़ गउ नानकमत्ता के छात्र का शव संदिग्ध हालात में आईटीबीपी परिसर की झाड़ियों में मिला था। शव में कीड़े पड़ गए थे।

परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए नानकमत्ता थाने और हल्दूचौड़ में घंटों हंगामा किया। इसके बाद मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। वार्ड नंबर सात अनाज मंडी नानकमत्ता निवासी ओमप्रकाश सक्सेना का बेटा सूरज सक्सेना (24) श्री गुरुनानक देव पीजी कॉलेज नानकमत्ता में एमए प्रथम वर्ष का छात्र था। 

सूरज 15 अगस्त की शाम को घर से 34वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल कैंप हल्दूचौड़ में भर्ती होने के लिए अपने साथियों के साथ गया था। बताया जा रहा है कि 16 अगस्त को सूरज दौड़ में वह सफल हो गया था। 

हंगामे के बाद दर्ज हुआ था मुकदमा

आरोप है कि दौड़ के बाद टोकन जमा करने को लेकर उसका आईटीबीपी भर्ती के कुछ अधिकारियों के साथ विवाद हो गया था। विवाद के बाद से ही वह अचानक लापता हो गया।

 

साथियों के सूचना देने के बाद परिजनों ने उसके गुम हो जाने की सूचना नानकमत्ता थाने में दर्ज कराने का प्रयास किया लेकिन मामला लालकुआं थाना क्षेत्र का होने के कारण पुलिस ने परिजनों को लालकुआं कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराने की सलाह दी।

आईटीबीपी के भर्ती बोर्ड में शामिल अधिकारियों से पूछताछ की गई है। पुलिस ने तमाम साक्ष्यों को एकत्र करने के बाद तीन जवानों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच अभी जारी है।
-अमित श्रीवास्तव नगर पुलिस अधीक्षक, हल्द्वानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed