{"_id":"a66cf35d1e3d6b00e0a9cee910f87006","slug":"itbp-passing-out-parade-in-musoorie-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीबीपी को मिले 216 अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीबीपी को मिले 216 अधिकारी
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी
Updated Tue, 03 Feb 2015 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
25 सप्ताह के कड़े प्रशिक्षण के बाद मंगलवार को 216 अधिकारी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) की मुख्यधारा में शामिल हो गए।
विज्ञापन
विक्रांत चौहान को ओवरऑल बेस्ट प्रशिक्षणार्थी
इनमें 13 सहायक सेनानी और 203 अधीनस्थ अधिकारी हैं। इनमें से 29 अधिकारी उत्तराखंड के हैं। दीक्षांत परेड में सहायक सेनानी वर्ग में ओवरऑल बेस्ट प्रशिक्षणार्थी के खिताब से राजस्थान के सीकर निवासी प्रहलाद सिंह को नवाजा गया। अधीनस्थ अधिकारी वर्ग में सागरपुर दिल्ली के विक्रांत चौहान को ओवरऑल बेस्ट प्रशिक्षणार्थी की ट्राफी मिली।
मंगलवार सुबह बारिश के बीच नव सैन्य अधिकारियों ने भारत तिब्बत सीमा पुलिस अकादमी के परेड मैदान में शानदार मार्चपास्ट किया। पाइप और ब्रास बैंड की धुन पर चार टुकड़ियों में मार्चपास्ट करते अधिकारी उत्साह से लबरेज दिखाई दिए।
विज्ञापन
दीक्षांत परेड का निरीक्षण अकादमी के निदेशक हरभजन सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान जो कुछ भी सिखाया गया, वह जीवनभर काम आएगा।
खासकर जब दुश्मन से सामना करना होगा तब यह प्रशिक्षण अधिकारियों का मनोबल बढ़ाएगा। प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षणार्थी अधिकारियों को सम्मानित किया गया। नव सैन्य अधिकारियों के परिजनों और अधिकारियों ने उनके कंधों पर बैज लगाए। परेड मैदान में कराटेबाजों ने अपनी कला का प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन
पास आउट होने वाले अधिकारी इन राज्यों से
उत्तराखंड -29, उत्तर प्रदेश - 58, दिल्ली 8, हरियाणा-22, जम्मू-कश्मीर-3, हिमाचल-14, बिहार-21, असम-3, राजस्थान-43, मध्य प्रदेश -3, पांडिचेरी -1, तमिलनाडु -4, पश्चिम बंगाल -1, पंजाब-1, सिक्किम-3, केरल -3, झारखंड -1, उड़ीसा -1, तेलंगाना -1 शामिल थे।