{"_id":"5ea046aa8ebc3e9087285355","slug":"it-will-be-light-rain-in-some-place-of-uttarakhand55","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather: आज कई पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather: आज कई पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश के आसार
Wed, 22 Apr 2020 11:59 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड के कई क्षेत्रों में आज हल्की बारिश हो सकती है। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार चार पहाड़ी जिलों के ज्यादातर स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन
अन्य क्षेत्रों में भी हल्की बारिश हो सकती है। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार आज प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। विशेषकर उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ के कई इलाकों में गरज व चमक के साथ बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
इन क्षेत्रों में भी हल्की बारिश होने का ही अनुमान है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 24 और 25 अप्रैल को मौसम सामान्य रहने की संभावना है। 26 अप्रैल को भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन