फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The Governor leaves Lok Bhavan after completing his term

Dehradun News: कार्यकाल पूरा होने पर राज्यपाल लोकभवन से विदा

Mon, 19 Oct 2026 02:26 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
The Governor leaves Lok Bhavan after completing his term
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) कार्यकाल पूर्ण होने पर रविवार को लोक भवन से विदा हुए। इस अवसर पर पीएसी के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
विज्ञापन

राज्यपाल ने लोक भवन के अधिकारियों व कर्मचारियों के सहयोग, समर्पण और टीम भावना के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में बिताए गए पांच वर्ष उनके जीवन का विशेष और यादगार समय रहे हैं। इस दौरान उन्हें प्रदेश की जनता से आत्मीय जुड़ाव बनाने और जनसेवा के विभिन्न अवसरों पर कार्य करने का अनुभव प्राप्त हुआ। इससे पूर्व एक संक्षिप्त कार्यक्रम में राज्यपाल ने अपने जीवन पर आधारित पुस्तक अनथक युयुत्सा का विमोचन किया। इस पुस्तक के लेखक प्रोफेसर अधीर कुमार हैं।
विज्ञापन

पुस्तक में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) की पंजाब के एक गांव से भारतीय सेना में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए उत्तराखंड के राज्यपाल पद तक की जीवन यात्रा को दर्शाया गया है। पुस्तक में उनके सैन्य अनुभवों, चुनौतियों और संघर्षों के साथ राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण, दृढ़ संकल्प और साहस को रेखांकित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक भवन से विदाई के समय अधिकारियों व कर्मचारियों ने राज्यपाल को शुभकामनाएं दीं और उनके साथ बिताए गए समय व अनुभवों को स्मरण किया। सभी ने उनके आगामी जीवन के लिए सुख, स्वास्थ्य व उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, डॉ. धन सिंह रावत, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, डीजीपी दीपम सेठ, सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, अपर सचिव रीना जोशी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed