{"_id":"5e2f4ea18ebc3e4b593b8791","slug":"it-was-the-era-of-governments-that-run-the-country-by-selling-gold-bhagat-dehradun-news-drn334132090","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज में सकारात्मक बदलाव में हमारा विश्वास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज में सकारात्मक बदलाव में हमारा विश्वास
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव में हमारा विश्वास है, जिससे सभी का भला हो। सोना बेच बेचकर देश चलाने वाली सरकारों का जमाना गया। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण भारत की स्थिति पूरी दुनिया में मजबूत हुई है।
सोमवार को धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनहित में अनेक कार्य कर रही है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी कार्यकर्ता को कष्ट नहीं होने दिया जाएगा।
कार्यक्रम में मेयर सुनील उनियाल गामा, धर्मपुर विधायक विनोद चमोली, महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी, अनिल गोयल ने भी संबोधित किया। संचालन रतन चौहान ने किया। इससे पहले भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने शिवाजी धर्मशाला से मधुर मिलन वेडिंग प्वाइंट में कार्यक्रम स्थल तक बाइक रैली निकाली।
विज्ञापन
उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष का फूलमाला-आतिशबाजी के साथ स्वागत किया। इस दौरान महानगर मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल, विजय भट्ट, संदीप मुखर्जी, पूनम ममगाईं, पार्षद सतीश कश्यप, दिनेश सती, दर्शनलाल बिंजोला, महिपाल धीमान, नीरज सेठी, राजपाल पयाल, महेश पांडे आदि मौजूद रहे।