फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   It's take long time in the rehabilitation of the affected villages

जंगल के नियमों में उलझ जाएंगे आपदा प्रभावित

Wed, 17 Jul 2013 08:33 PM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Wed, 17 Jul 2013 08:33 PM IST
विज्ञापन
It's take long time in the rehabilitation of the affected villages

हालांकि यह कह तो दिया गया है कि पुनर्वास के लिए गांवों को जरूरत पड़ने पर जंगल की जमीन दी जाएगी पर व्यवहारिक स्तर पर मामला इतना आसान भी नही है।

विज्ञापन


पुराना ट्रेक रिकार्ड देखा जाए तो बात आसानी से स्पष्ट हो भी जाती है। पहला पेच पुनर्वास वाले गांवों को लेकर ही है। गांवों का पुनर्वास करने से पहले गांव का भूगर्भीय सर्वे जरूरी है। पिछले पांच सालों में केवल 88 गांवों का सर्वे ही हो पाया है। सरकारी आंकड़ों में ही पुनर्वास की जरूरत वाले 280 गांव हैं।
विज्ञापन


बाकी गांवों का सर्वे कब तक होगा यह साफ नही है। यह स्थिति तब है जबकि हर साल इन अति संवेदनशील गांवों की संख्या बढ़ रही है। सर्वे के बिना यह तय करना मुश्किल है कि गांवों को कितनी जमीन की जरूरत होगी और क्या पूरा गांव ही विस्थापित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौन करेगा सर्वे
दूसरा पेच यह है कि इन गांवों को नई जगह पर बसाने के लिए भी सर्वे की जरूरत होगी। अभी यह साफ नही है कि इस नई जमीन का सर्वे कौन करेगा और यह कब तक पूरा होगा। तीसरी सबसे बड़ी परेशानी सरकारी सिस्टम की सुस्त चाल की है।

वन अधिनियम के कारण रुकी पड़ी सड़कों की समीक्षा मे भी यह बात सामने आई थी। करीब दो माह पहले हुई इस समीक्षा में यह पाया गया था कि सड़के वन अधिनियम के कारण कम और सही समय पर सही तरीके का प्रस्ताव न बनाने के कारण ही अधिकतर सड़कें रुकी पड़ी हैं।

संवेदनशील नेतृत्व की जरूरत
चौथी एक समस्या गांवों की सामाजिक और आर्थिक संरचना को लेकर होगी जिसे सुलझाने के लिए संवेदनशील नेतृत्व की जरूरत होगी। चमोली मे लक्ष्मण गंगा के कारण इस बार विस्थापन की कगार पर आए भ्यूंदार गांव के मामले से इस पहेली को समझा जा सकता है।


भ्यूंदार के 99 परिवार इस समय जोशीमठ में एक यूथ हास्टल में शरणार्थी बने हुए हैं। इस गांव के करीब 15 परिवार ऐसे भी हैं जो जोसीमठ को अपना अस्थाई आवास आपदा से पहले ही बना चुके हैं।

जोशीमठ के पास मांग रहे जमीन
ये परिवार जोशीमठ के पास ही जमीन देने की मांग कर रहे हैं। दूसरी ओर भ्यूंदार के अन्य परिवार पूरी तरह से तबाह हो चुके भ्यूंदार के पास ही जमीन की मांग कर रहे हैं। जाहिर है कि गांव के पुनर्वास से पहले इस पहेली को भी हल करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed