{"_id":"5887a7444f1c1b3e0fcf3f42","slug":"it-may-heavy-snowfall-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान! 26 जनवरी को पहाड़ों पर होगी भारी बर्फबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान! 26 जनवरी को पहाड़ों पर होगी भारी बर्फबारी
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 25 Jan 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
snowfall
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में आगामी 26 जनवरी को भारी बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग ने इसकी चेतावनी जारी की है। साथ ही मैदानी इलाकों में बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश में ज्यादातर जगहों पर आंशिक बादल छाए रहे। उच्च पर्वतीय इलाकों में बारिश और हल्की बर्फबारी भी हुई। अब मौसम विभाग ने 26 जनवरी को भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में बुधवार को ज्यादातर जगहों पर बादल छाए रहेंगे। गढ़वाल और कुमाऊं के कुछ स्थानों, तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर 26 जनवरी को भारी बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन
राजधानी में भी बादल छाए रहेंगे, हल्की बारिश के आसार हैं। बारिश के बीच तापमान में फिर गिरावट आ सकती है। मंगलवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।