फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand Weather update : it may be heavy rain fall today

उत्तराखंड: चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 15 घंटे बाद खुला बदरीनाथ हाईवे फिर बंद, ट्रक पर गिरा मलबा

Fri, 10 Jul 2020 09:15 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Fri, 10 Jul 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather update : it may be heavy rain fall today
बदरीनाथ हाईवे - फोटो : अमर उजाला

बदरीनाथ हाईवे पर गुरुवार देर रात को भारी भूस्खलन से हाईवे 15 घंटे तक बंद रहा। एनएच की जेसीबी ने मलबा हटाकर शुक्रवार दोपहर दो बजे हाईवे पर वाहनों की आवाजाही शुरू करवाई। इसके बाद शाम करीब सात बजे बदरीनाथ हाईवे दोबारा पीपलकोटी के चाड़ा तोक और लामबगड़ में बाधित हो गया है। हाईवे पर मलबा और बोल्डर आने से वाहनों की आवाजाही रुक गई है। इस दौरान बदरीनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान भूस्खलन की चपेट में वहां से गुजर रहा एक ट्रॉला भी आ गया। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दोपहर दो बजे भनेरपाणी में हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारु किया गया था, लेकिन शाम को हुई मूसलाधार बारिश से पांच घंटे बाद फिर से हाईवे अवरुद्घ हो गया है। जोशीमठ के एसडीएम अनिल चन्याल का कहना है कि बारिश और अंधेरा होने के कारण हाईवे को खोलने का काम शुरु नहीं हो पाया है। शनिवार को हाईवे को खोलने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

 
आफत की बारिश: चीन सीमा को जोड़ने वाला मुनस्यारी-मिलम मार्ग बंद, नदियों का जल स्तर बढ़ा
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
प्रदेश के चार जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। चार अन्य जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान है। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार शनिवार को ऊधमसिंह नगर, चंपावत, नैनीताल और अल्मोड़ा जिलों में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है। देहरादून, हरिद्वार, टिहरी और पौड़ी जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की उम्मीद है। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी बारिश हो सकती है।  

मौसम केंद्र निर्देशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। राजधानी में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे और तीव्र बौछारों के साथ भारी बारिश हो सकती है।

यमुनोत्री हाईवे भी मलबा आने से बंद

शुक्रवार देर शाम को उत्तरकाशी जिले के विभिन्न हिस्सों में मूसलाधार बारिश हुई। यमुना घाटी के कुथनौर क्षेत्र में मूसलाधार बारिश से ऑल वेदर रोड का मलबा यमुनोत्री हाईवे पर पसर गया, जिससे यहां यातायात अवरुद्ध हो गया है। मलबा राजकीय इंटर कॉलेज कुथनौर के परिसर में भी जा घुसा।

कुथनौर गांव के अनिल कुमार ने बताया कि क्षेत्र में ऑल वेदर रोड के तहत सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है, जिसका मलबा सड़क पर जहां-तहां बिखरा पड़ा है। मलबा यमुनोत्री हाईवे पर आ गया जिससे यहां दलदल की स्थिति होने से यातायात अवरुद्ध हो गया। ऐसे में लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed