फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather update: Munsiyari milam road which connects to china border closed

आफत की बारिश: चीन सीमा को जोड़ने वाला मुनस्यारी-मिलम मार्ग बंद, नदियों का जल स्तर बढ़ा

Thu, 09 Jul 2020 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Thu, 09 Jul 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather update: Munsiyari milam road which connects to china border closed
धारचूला दारमा घाटी को जोड़ने वाले ठालीगाड़ में ध्वस्त पुल। - फोटो : PITHORAGARH

उत्तराखंड के सीमांत जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण चीन सीमा को जोड़ने वाला मुनस्यारी- मिलम मार्ग डंगधार से लिलम के बीच जहां बंद हो गया है। वहीं जिले की नौ आंतरिक सड़के भी बंद चल रही हैं। नदियों का जल स्तर लगातार बढ़ने से सीमांत के लोग सहमे हुए हैं। सीमांत की दारमा घाटी को जोड़ने वाली निर्माणाधीन सोबला ढाकर सड़क कई जगहों बंद चल रही है।

विज्ञापन


तीजम से आने वाली ठालीगाड़ का जलस्तर बढ़ने से सोबला में जीरो पाइंट में सीपीडब्ल्यूडी की ओर से बनाया गया अस्थायी सीमेंट के पुल खतरे की जद में आ गया है। चंपावत में बीते दो दिनों में हुई भारी बारिश से सात ग्रामीण मोटर मार्ग अब भी बंद हैं। बागेश्वर जिले की नौ सड़कों पर अब भी यातायात सुचारु नहीं हुआ है। कई सड़कों ही सुरक्षा दीवार, स्क्रबर, कौजवे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। 
विज्ञापन



भारी बारिश के कारण तवाघाट-घटियाबगड़, तवाघाट-सोबला, सोसा-सिर्खा, बांसबगड़ कोट- पंद्रहपाला, बांसबगड़-माणीधामी, नाचनी-भैंसकोट, पौड़ी-घटकूना, बंगापानी-जाराजीबली और संगौड़ - दशोली सड़क बंद चल रही है। इससे करीब सात हजार से अधिक की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डंगधार और लिलम के बीच बारिश के कारण भारी मात्रा में मलबा आने से मुनस्यारी- मिलम मार्ग से पैदल भी लोग आवाजाही नहीं कर पा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीआरओ की टीम मार्ग खोलने में जुटी

बीआरओ मार्ग खोलने में जुटा है। सीमांत गांव फिलम से लौटे जयेंद्र फिरमाल और नवीन फिरमाल ने बताया कि बारिश के कारण सेला के आगे वरूंग नाले में 10 मीटर सड़क बह गई है। पंगबावे में बोल्डर आने से सड़क बंद हो गई है। जयेंद्र फिरमाल ने बताया कि वरूंग नाले में सड़क बंद होने के कारण नांगलिंग से 10 किलोमीटर पैदल चलकर जैसे तैसे दर गांव पहुंचे। यहां से गाड़ी बदल बदल धारचूला रात 10 बजे पहुंचे।

उन्होंने बताया कि सोबला से तवाघाट लगभग 20 किलोमीटर में बारिश के कारण कई जगहों पर कीचड़, मलबा आने से लोगों के लिए आवाजाही खतरनाक बनी हुई है। चंपावत जिले में बीते दो दिनों में हुई भारी बारिश से सात ग्रामीण मोटर मार्ग अब भी बंद हैं। धौन-सल्ली मोटर मार्ग दूसरे दिन भी नहीं खुल सका। इस वजह से ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। विकासखंड बाराकोट के झिरकुनी गांव में भारी बारिश के चलते एक मकान ध्वस्त हो गया। हादसे से कुछ समय पहले बाहर निकलने से वृद्धा समेत तीन लोग बाल-बाल बच गए।

मवेशियों को चोट आई है। सीमांत मंच क्षेत्र की सहकारी समिति का दो साल पहले बना शौचालय बारिश की भेंट चढ़ गया है। जिला आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार लोनिवि बागेश्वर के अधीन कठपुड़ियाछीना-सेराघाट मोटर मार्ग, बागेश्वर-दोफाड़, पालड़ीछीना-जैनकरास मार्ग मलबा गिरने से बंद हैं। लोनिवि कपकोट के अधीन कपकोट-गैरखेत सड़क बंद है। कपकोट पीएमजीएसवाई के अधीन बघर मोटर मार्ग, तोली मोटर मार्ग, बदियाकोट मोटर मार्ग में यातायात बाधित है। बागेश्वर पीएमजीएवाई डिवीजन के अधीन कमेड़ीदेवी-भैसूड़ी मोटर मार्ग कई स्थानों में क्षतिग्रस्त हो गया है। डंगोली-सैलानी सड़क भी दो स्थानों में मलबा गिरने से बंद पड़ी है। जेसीबी मशीनों के जरिए सड़कों को खोलने का काम चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed