फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   It is known that major irregularities have come to light

Dehradun News: सफाई कर्मचारियों के नाम जुड़वाने के लिए पार्षद काट रहे निगम के चक्कर

Thu, 01 Feb 2024 02:28 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
It is known that major irregularities have come to light
I- निगम का कहना है कि भौतिक सत्यापन में जो मिले, उन्हें ही माना जाएगा कर्मचारीI
विज्ञापन




पार्षद स्वच्छता समितियों के कर्मचारियों की जांच बैठी तो अब कई पार्षद कर्मचारियों के नाम जुड़वाने के लिए निगम के चक्कर काट रहे हैं।



विदित है कि पार्षद स्वच्छता समिति में कर्मचारियों को लेकर बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। निगम में स्वच्छता समितियों के माध्यम से जो कर्मचारी रखे गए, उनमें से कई कर्मचारी मौके से गायब मिले। जबकि एक ही नाम-पते के कर्मचारी भी कई वार्डों में पाए गए।

अधिकतर पार्षदों ने तो बोर्ड कार्यकाल खत्म होने पर कर्मचारियों को बदलकर निगम में उनके नाम-पते भी अपडेट करवा दिए थे। लेकिन कुछ पार्षद ऐसे हैं, जो यह काम नहीं कर पाए। ऐसे में अब जब प्रशासक और डीएम ने इस मामले में जांच बैठाई तो अब कई पार्षद रोज कर्मचारियों के नाम जुड़ाने के लिए निगम के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन




उनका कहना है कि उन्होंने नवंबर से पहले ही कर्मचारियों के नाम-पते सुपरवाइजर और निगम को दे दिए थे, लेकिन उन्होंने सूची अपडेट नहीं की। जबकि सूत्रों की माने तो पार्षद अब इसलिए कर्मचारियों के नाम जुड़वाने चाहते हैं ताकि उन पर कोई आंच नहीं आए। हालांकि निगम अधिकारियों ने साफ किया है कि जो कर्मचारी मौके पर मिलेगा, उसे ही कर्मचारी मानकर वेतन दिया जाएगा। अब किसी भी नए कर्मचारी का नाम सूची में नहीं जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



Iस्वच्छता समितियों के कर्मचारियों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। साथ ही प्रशासक व जिलाधिकारी ने मामले में सीडीओ की अध्यक्षता में जांच बिठाई है। जो कर्मचारी मौके पर मिलेगा, उसी को वेतन दिया जाएगा। अब किसी भी नए कर्मचारी का नाम नहीं जोड़ा जाएगा। - गौरव कुमार,नगर आयुक्तI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed