फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   It is absolutely wrong to make private things public: Ritu Khanduri

निजी बातों को सार्वजनिक करना सरासर गलत : ऋतु खंडूरी

Thu, 27 Jul 2023 02:11 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
It is absolutely wrong to make private things public: Ritu Khanduri
पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत और कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के वायरल वीडियो को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने गलत बताया है। उन्होंने कहा, इस तरह से निजी बातों को सार्वजनिक करना सरासर गलत है। अगर आपको वीडियो सार्वजनिक करनी थी तो आपको पहले अनुमति लेनी चाहिए थी। आपको बताना चाहिए था कि फोन स्पीकर पर है और वीडियो बनाया जा रहा है। लेकिन इस तरह से बिना अनुमति वीडियो बनाना गलत है।
विज्ञापन

दरअसल विधानसभा अध्यक्ष बुधवार को मसूरी के अटल उत्कृष्ट घनानंद राजकीय इंटर कॉलेज पहुंची थीं। यहां उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की और स्कूल की समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, मेरे परदादा घनानंद खंडूरी ने इस स्कूल के लिए अपनी जमीन दान दी थी।ऐसे में वह स्कूल में सुविधाएं बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगी। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने बताईं स्कूल की समस्याएं
कॉलेज के प्रधानाचार्य रवि उनियाल ने विधानसभा अध्यक्ष को बताया कि विद्यालय 30 एकड़ भूमि पर है, लेकिन लगातार विद्यालय भूमि पर बाहरी लोगों द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है। ऐसे में विद्यालय की भूमि की पैमाइश और तारबाड़ की जानी जरूरी है। उन्होंने बताया कि विद्यालय का मुख्य सभागार जर्जर हो चुका है। बरसात में यहां पानी टपकता है। सभागार के फर्श, खिड़की और दरवाजे भी टूट चुके हैं। इसके अलावा प्रधानाचार्य ने विद्यालय में छात्राओं के लिए शौचालय, स्टाफ रूम और जूनियर सेक्शन में दो कमरों का निर्माण कराने की भी मांग की। खंडूरी ने अधिकारियों को उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून प्रदीप रावत, अनिल कुकरेती, मनोज ध्यानी, राजीव प्रसाद जोशी, रश्मि बर्थवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed