{"_id":"6a5d374dd68f02314a0d6879","slug":"it-felt-like-floating-on-clouds-to-reach-mussoorie-sangeeta-bijlani-dehradun-news-c-5-1-drn1088-1022352-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"बादलों पर तैरकर मसूरी पहुंचने जैसा अहसास हुआ : संगीता बिजलानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादलों पर तैरकर मसूरी पहुंचने जैसा अहसास हुआ : संगीता बिजलानी
Mon, 20 Jul 2026 02:15 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Mon, 20 Jul 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेत्री संगीता बिजलानी ने पहाड़ों की रानी मसूरी की प्राकृतिक सुंदरता की जमकर सराहना की। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि देहरादून से मसूरी की यात्रा उनके लिए बेहद यादगार रही। ऐसा महसूस हो रहा था मानो वह बादलों पर तैरते हुए मसूरी पहुंच रही हों। उन्होंने कहा कि अपने जीवन में इससे पहले इतनी खूबसूरत यात्रा कभी नहीं की।
रविवार को मसूरी पहुंची बाॅलीवुड अभिनेत्री संगीता बिजलानी ने बताया कि वह पहली बार मसूरी आई हैं और यहां की वादियां, हरियाली तथा शांत वातावरण ने उन्हें बेहद प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि मसूरी वास्तव में बहुत सुंदर जगह है और यहां आकर उन्हें बेहद खुशी हुई। फिल्मों में वापसी के सवाल पर संगीता ने मुस्कुराते हुए कहा कि फिलहाल ऐसी कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि जिंदगी में कुछ सरप्राइज और कुछ रहस्य बने रहने चाहिए। अगर सब कुछ पहले से ही पता चल जाए तो जिंदगी बोरिंग हो जाती है।
उन्होंने मसूरी के माल रोड की तारीफ करते हुए कहा कि यह बेहद खूबसूरत स्थान है। स्थानीय बेकरी के उत्पादों का स्वाद लेने के बाद उन्होंने कहा कि यहां के उत्पादों का स्वाद बहुत शानदार है। अपने प्रशंसकों का आभार व्यक्त करते हुए संगीता बिजलानी ने कहा कि उन्हें हमेशा इसी तरह प्यार और स्नेह मिलता रहे।
विज्ञापन
संगीता बिजलानी ने कहा कि मसूरी की खूबसूरती और यहां का ठंडा मौसम बेहद सुकून देने वाला है। द्रोण गुलाटी ने अभिनेत्री का स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया। इस दौरान संगीता बिजलानी ने प्रशंसकों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। उनके पहुंचने की जानकारी मिलते ही वहां मौजूद लोगों में उन्हें देखने और उनके साथ फोटो लेने की उत्सुकता दिखाई दी।