फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Issues related to irrigation, drinking water, education dominated in BDC meeting

बीडीसी बैठक में छाए सिंचाई, पेयजल, शिक्षा से जुड़े मुद्दे

Tue, 31 Dec 2019 01:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
Issues related to irrigation, drinking water, education dominated in BDC meeting
विकासनगर ब्लॉक सभागार में आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक में विचार रखते क्षेत्रीय विधायक मुन्ना - फोटो : VIKAS NAGAR
ब्लॉक मुख्यालय विकासनगर में क्षेत्र पंचायत की पहली बैठक में सिंचाई, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दे छाए रहे। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख जसविंदर सिंह बिट्टू ने की। क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान के साथ सीडीओ जीएस रावत ने भी बैठक में शिरकत की।
विज्ञापन

बैठक में कई अधिकारी जनप्रतिनिधियों की बातों का सही उत्तर नहीं दे सके। जिस पर विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने नाराजगी व्यक्त की। कहा अधिकारी सिर्फ औपचारिकता के लिए बैठक में न आए। बल्कि जनप्रतिनिधियों की समस्याओं का निस्तारण करें। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से बैठक में क्षेत्रीय समस्याओं को जोर-शोर से उठाने की बात कही। कहा विकासनगर पालिका के लिए 150 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है। जिससे जल्द ही क्षेत्र का कायाकल्प किया जाएगा। विकासनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को अपग्रेड करने की तैयारी चल रही है। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि क्षेत्र के कई गांव में सिंचाई और पेयजल की भारी किल्लत है। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

जल संस्थान के सहायक अभियंता एपी सिंह ने बताया कि कुछ गांव को पेरी अर्बन स्कीम में शामिल किया गया है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता ने शीघ्र सिंचाई समस्या के निराकरण की बात कही। बैठक में ज्येष्ठ प्रमुख प्रवीण बंसल, कनिष्ठ प्रमुख रेनू खान, प्रधान पूनम चौहान, शशि बाला, तृप्ति सैनी, सपना, क्षेत्र पंचायत सदस्य रजनीबाला, सपना, रेखा देवी, सुरुचि, पीयूष गुप्ता, गुलिस्ता परवीन, रेनू खान, शबाना, शहीना बानो, सुमित्रा, बिनेश्वरी, वाहिदा बेगम, रुबि, शालिनी, रुचिका तोमर, मीना, मोहम्मद सलीम, डीडीओ पीके पांडेय, डीपीआरओ एम खान, बीडीओ (आईपीएस) आकांक्षा वर्मा, जलनिगम के अधिशासी अभियंता एसके बर्नवाल, यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता एसके गुप्ता, जल संस्थान के एसडीओ एपी सिंह, सहायक अभियंता विष्णु दत्त बैंजवाल, डॉ. एससी जोशी, डॉ. केके शर्मा, डॉ. अमित अग्रवाल, एडीओ संदीप सिंह, एसडीओ हार्टिकल्चर इंदु भूषण कुमोला, पूजा पाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed