{"_id":"5c25c0efbdec2256e821ea55","slug":"israeli-company-to-cultivate-algae-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"इजरायली कंपनी करेगी उत्तराखंड में शैवाल की खेती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इजरायली कंपनी करेगी उत्तराखंड में शैवाल की खेती
Fri, 28 Dec 2018 11:51 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 28 Dec 2018 11:51 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand hill
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में शैवाल की खेती के लिए इजरायल की कंपनी ने 25 करोड़ का करार किया है। कंपनी शैवाल की खेती से मिलने वाले एंटी आक्सीटेंड अस्ट्राजन्थिंग से ब्यूटी प्रोडेक्ट बनाएगी। इसके अलावा कंपनी ने औषधीय प्रयोजन से भांग की खेती को लेकर करार का प्रस्ताव दिया है।
विज्ञापन
गुुुरुवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के समक्ष इजराइली व्यापारिक कंपनी प्योर मैजिक लिमिटेड के सीईओ टोमर पेलेड व उत्तराखंड सरकार की ओर से हर्बल रिसर्च एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट के निदेशक चंद्रशेखर सनवाल ने शैवाल की खेती, प्रोसेसिंग व एंटी आक्सीडेंट अस्ट्राजन्थिंग के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए। कंपनी के सीईओ ने जानकारी दी कि शैवाल या काई का इस्तेमाल कास्मेटिक्स व न्यूट्रिशनल सप्लीमेंट में होता है।
विज्ञापन
स्थानीय स्तर पर पार्टनरशिप के साथ इसका दोहन किया जाएगा। इसके अलावा कंपनी भांग की खेती व प्रोसेसिंग के क्षेत्र में भी उत्तराखंड में कार्य करने के लिए इच्छा रखती है। आबकारी आयुक्त दीपेंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि प्योर मैजिक लिमिटेड का प्रस्ताव प्राप्त होने पर नीति के आधार पर सम्यक विचार के बाद ही एमओयू हस्ताक्षरित किया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है। सरकार रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने, पलायन रोकने व स्थानीय संसाधनों के आधार पर स्थानीय आर्थिकी को मजबूत करने पर कार्य कर रही है।