{"_id":"6060cfc58ebc3eda746bfcec","slug":"israeli-ambassador-ronnie-yedidiya-celebrates-holi-in-family-charity-dehradun-news-drn3750454138","type":"story","status":"publish","title_hn":"इजरायल के राजदूत ने रॉनी येडिडिया ने सपरिवार परमार्थ में मनाई होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इजरायल के राजदूत ने रॉनी येडिडिया ने सपरिवार परमार्थ में मनाई होली
विज्ञापन
होली पर्व पर परमार्थ निकेतन में आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती के साथ शांति यज्ञ करते इजरा
- फोटो : RISHIKESH
सीडेस्क,,,,,,,,,,,,
फोटो-
इजरायल के राजदूत ने रॉनी येडिडिया ने सपरिवार परमार्थ में मनाई होली
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। परमार्थ निकेतन आश्रम में इजरायल के डिप्टी चीफ ऑफ द मिशन इजरायल के राजदूत रॉनी येडिडिया सपरिवार परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचे। आश्रम में उन्होंने आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती से मुलाकात की। इस दौरान सपरिवार होली पर स्वामी चिदानंद सरस्वती, साध्वी भगवती सरस्वती, परमार्थ गुरुकुल के ऋषिकुमारों के साथ हवन कर विश्व शांति की प्रार्थना की।
रविवार को आयोजित कार्यक्रम में स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि आज हम एक ऐसे समय से गुजर रहें हैं जब दुनिया के कई देशों में कोरोना वायरस का प्रकोप अभी भी जारी है। जिससे कई मिलियन डॉलर का व्यापार तक रुक गया है। अनेक लोग केवल अपने घरों तक ही सीमित हैं। कोविड-19 महामारी के कारण प्रगतिशील और गतिशील दुनिया में एक ठहराव सा आ गया है। उसके बाद भी भारत और इजरायल के बीच बढ़ते द्विपक्षीय सहयोग की गति को कोरोना वायरस धीमा नहीं कर सका। दोनों राष्ट्रों ने न केवल इस महामारी को हराने के लिए सहयोग सहयोग व समन्वय किया, बल्कि जरूरत के समय एक-दूसरे के और निकट आए और सहयोग भी किया।
रॉनी येडिडिया ने कहा कि भारत की संस्कृति और संस्कारों के विषय में पढ़ा था, परन्तु आज उसे और निकट से समझने और जानने का अवसर भी प्राप्त हुआ है। यह समय भारत-इजराल संबंधों में मजबूती का नया दौर है, इजराइल ने भारत में कृषि, सिंचाई और अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश किया है। भारत और भारत की संस्कृति वास्तव में बंधुत्व की संस्कृति है।