{"_id":"5cc88cb0bdec2207132d535c","slug":"israel-citizen-arrested-for-enter-in-nepal-from-india-without-valid-visa","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत से बिना वीजा के नेपाल में घुसने का प्रयास कर रहा इजरायली नागरिक गिरफ्तार, गोवा से भी है वांछित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत से बिना वीजा के नेपाल में घुसने का प्रयास कर रहा इजरायली नागरिक गिरफ्तार, गोवा से भी है वांछित
Tue, 30 Apr 2019 11:40 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 30 Apr 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
बिना वैध वीजा के भारत से नेपाल में घुसने का प्रयास कर रहे एक इजरायली नागरिक को उत्तराखंड पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अलावा खुफिया एजेंसी उससे पूछताछ करने में जुटी हैं। इजराइली नागरिक गोवा से भी वांछित बताया गया है। ड्रग्स नेटवर्क से भी आरोपी के तार जुड़े होने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने बताया कि उत्तराखंड पुलिस ने बनबसा (चंपावत) में चेकिंग के दौरान इजराइली नागरिक यानिव बेनिम को पकड़ा है। आरोपी बिना वैद्य वीजा के नेपाल जाने की फिराक में था।
विज्ञापन
पुलिस सक्रियता के चलते वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाया। आरोपी से पुलिस और खुफिया एजेंसी पूछताछ कर रही है। प्रथम दृष्टया यह पता चला कि इजरायली नागरिक यानिव बेनिम गोवा में एक मामले में वांछित है। गोवा पुलिस को भी इस बारे में बताया गया है। यानिव बेनिम के ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े होने की जानकारी मिल रही है, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन