फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Israel citizen Arrested for Enter in Nepal from india without valid Visa

भारत से बिना वीजा के नेपाल में घुसने का प्रयास कर रहा इजरायली नागरिक गिरफ्तार, गोवा से भी है वांछित

Tue, 30 Apr 2019 11:40 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 30 Apr 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
Israel citizen Arrested for Enter in Nepal from india without valid Visa
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

बिना वैध वीजा के भारत से नेपाल में घुसने का प्रयास कर रहे एक इजरायली नागरिक को उत्तराखंड पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अलावा खुफिया एजेंसी उससे पूछताछ करने में जुटी हैं। इजराइली नागरिक गोवा से भी वांछित बताया गया है। ड्रग्स नेटवर्क से भी आरोपी के तार जुड़े होने की बात सामने आ रही है। 

विज्ञापन


पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने बताया कि उत्तराखंड पुलिस ने बनबसा (चंपावत) में चेकिंग के दौरान इजराइली नागरिक यानिव बेनिम को पकड़ा है। आरोपी बिना वैद्य वीजा के नेपाल जाने की फिराक में था।
विज्ञापन


पुलिस सक्रियता के चलते वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाया। आरोपी से पुलिस और खुफिया एजेंसी पूछताछ कर रही है। प्रथम दृष्टया यह पता चला कि इजरायली नागरिक यानिव बेनिम गोवा में एक मामले में वांछित है। गोवा पुलिस को भी इस बारे में बताया गया है। यानिव बेनिम के ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े होने की जानकारी मिल रही है, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed