फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ISIS Agent Haris Farooqui was searching for places across the country for blast came to Dehradun in July

Haris Farooqui: धमाकों के लिए देशभर में जगह ढूंढ रहा था हारिस, जुलाई में आया था देहरादून

Fri, 22 Mar 2024 05:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 22 Mar 2024 05:00 AM IST
सार

Uttarakhand News: पुणे पुलिस को हारिस के बारे में पता चला तो वहां उसके खिलाफ यूएपीए की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। इसकी जांच एनआईए ने शुरू की तो उसके खिलाफ एनआईए ने भी मुकदमा दर्ज किया।

विज्ञापन
ISIS Agent Haris Farooqui was searching for places across the country for blast came to Dehradun in July
हारिस फारूकी और उसका सहयोगी गिरफ्तार - फोटो : ani

विस्तार

आईएसआईएस का एजेंट हारिस फारुकी बीते डेढ़ साल से भी ज्यादा समय से देशभर में धमाकों के लिए जगह की तलाश कर रहा था। एनआईए की जांच में खुलासा हुआ था कि उसने पाकिस्तान के एक कैंप में आईईडी धमाकों की ट्रेनिंग भी ली थी। बताया जा रहा है कि इसके लिए वह जुलाई 2023 में देहरादून भी आया था। उसके कई साथी देश के अलग-अलग हिस्सों में पकड़े गए, जिनसे नए-नए खुलासे हुए। उसके खिलाफ महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में मुकदमे दर्ज हुए। उस पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने इनाम भी घोषित किया था।

विज्ञापन


दरअसल, पुणे पुलिस को हारिस के बारे में पता चला तो वहां उसके खिलाफ यूएपीए की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। इसकी जांच एनआईए ने शुरू की तो उसके खिलाफ एनआईए ने भी मुकदमा दर्ज किया। उसके बारे में कई तरह के खुलासे हुए। इस बीच पिछले साल दिल्ली की स्पेशल सेल ने कुछ आईएस की विचारधारा से जुड़े लोगों को गिरफ्तार किया तो उसमें भी हारिस का नाम सामने आया। इस पर दिल्ली पुलिस ने भी उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मगर, वह दिल्ली पुलिस के भी हाथ नहीं लगा। इस बीच दिसंबर 2023 में पुणे पुलिस उसकी जांच करते हुए उत्तर प्रदेश पहुंची।
विज्ञापन


Dehradun : देहरादून के यूनानी हकीम का बेटा है हारिस ...10 साल से नहीं आया दून, पुलिस पिता से कर चुकी है पूछताछ
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर अक्तूबर 2023 में भी पुणे पुलिस ने उसके कई साथियों को दबोचा। इसके बाद यूपी एटीएस की जांच के बाद उत्तर प्रदेश में भी हारिस के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक एनआईए को उसकी जांच के बाद सबसे बड़ी चिंता देश में किसी अनहोनी की हो रही थी। एनआईए को इस बात का पता चल चुका था कि वह पाकिस्तान के ट्रेनिंग कैंप में आईईडी धमाकों की ट्रेनिंग कर चुका है। देश में राम मंदिर को लेकर तमाम कार्यक्रम हो रहे थे। बताया जा रहा था कि इसी को लेकर उसने भी कोई षड्यंत्र रचा था। इसके लिए वह जुलाई 2023 में देहरादून भी आया था। लेकिन, इसकी किसी को भनक नहीं लगी। हालांकि, इस बीच उसने अपने परिवार वालों से संपर्क नहीं किया था। बताया जा रहा है कि वह देहरादून में भी धमाके करने के लिए जगह की तलाश में ही आया था।

ऊधमसिंहनगर में रहे थे हारिस के साथी
दिल्ली में जब स्पेशल सेल ने हारिस के साथियों को गिरफ्तार किया तो उनका उत्तराखंड कनेक्शन निकला। पता चला कि दोनों साथी 2021 में काफी समय तक ऊधमसिंहनगर में रहे थे। कुछ समय पहले ऊधमसिंहनगर में भी एनआइए और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने जांच की थी। हालांकि, यहां से ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई थी।

बीवी बच्चों से भी नहीं कर रहा था वर्षों से संपर्क
पढ़ाई के लिए देहरादून से निकले हारिस ने फिर कभी अपने परिवार वालों की सुध नहीं ली। उसने अलीगढ़ में ही रहते हुए सिवान, बिहार की एक युवती से शादी कर ली। उसके इस वक्त तीन बच्चे भी हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक हारिस कई वर्षों से अपने बीवी बच्चों के भी संपर्क में नहीं था। उसके बीवी बच्चों से भी केंद्रीय एजेंसियों, यूपी एटीएस ने पूछताछ की थी। कई महीनों से उसके देश छोड़ने की बात कही जा रही थी। लेकिन, उसने बीते दिनों अपना ठिकाना असम को बना लिया था। वहीं पर वह कई तरह के षड्यंत्र रच रहा था। हासिम छह भाई बहनों में दूसरे नंबर का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed