फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Haaris is the son of a Unani Hakim of Dehradun

Dehradun : देहरादून के यूनानी हकीम का बेटा है हारिस ...10 साल से नहीं आया दून, पुलिस पिता से कर चुकी है पूछताछ

Thu, 21 Mar 2024 02:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 21 Mar 2024 02:21 AM IST
सार

वह यहां के रहने वाले एक यूनानी हकीम का बेटा बताया जा रहा है। हालांकि, स्थानीय इंटेलिजेंस और पुलिस के अनुसार वह बीते दस साल से देहरादून नहीं आया है।

विज्ञापन
Dehradun: Haaris is the son of a Unani Hakim of Dehradun
भारत में इस्लामिक स्टेट चीफ हारिस फारूकी और उसका सहयोगी - फोटो : ani

विस्तार

असम से पकड़े गए आईएसआईएस के एजेंट हारिस फारूकी का राजधानी देहरादून से कनेक्शन निकला है। वह यहां के रहने वाले एक यूनानी हकीम का बेटा बताया जा रहा है। हालांकि, स्थानीय इंटेलिजेंस और पुलिस के अनुसार वह बीते दस साल से देहरादून नहीं आया है।

विज्ञापन


केंद्रीय एजेंसी कई बार उसके बारे में जानकारी करने देहरादून आ चुकी है। बताया जा रहा है कि उसका पिता भी कई दिनों से गायब है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। बता दें कि केंद्रीय एजेंसी ने असम में हारिस फारूकी को उसके दोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। उसके दोस्त अनुराग ने कुछ दिन पहले इस्लाम धर्म अपनाया था। हारिस फारूकी अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का पढ़ा हुआ बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि हारिस के पिता यहां पर एक यूनानी दवाखाना चलाते हैं। बीते बीस सालों से फारूखी का परिवार देहरादून के डालनवाला में रहता है। एसएसपी ने बताया कि स्थानीय पुलिस के पास काफी समय से यह इनपुट था, लेकिन उसके बारे में पता चला कि हारिस बीते दस साल से देहरादून नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके पिता को भी देहरादून पुलिस ने संपर्क किया था। सूत्रों के मुताबिक एसटीएफ भी काफी लंबे समय से हारिस के पिता के संपर्क में थी और उन्हें कई बार पूछताछ के लिए बुलाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed