फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ishita stranded in Manipur reached Doon safely

Dehradun News: मणिपुर में फंसी इशिता सकुशल पहुंचीं दून

Tue, 09 May 2023 01:35 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Ishita stranded in Manipur reached Doon safely
मणिपुर में फंसी देहरादून की छात्रा इशिता सक्सेना अपने घर सकुशल पहुंच गई हैं। छात्रा ने खुद को वहां से निकालने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ई-मेल कर गुहार लगाई थी। इसके बाद सीएम धामी ने सेंट्रल एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी इम्फाल में अध्ययनरत प्रदेश की छात्रा इशिता सक्सेना को वापस लाने के निर्देश दिए थे। सीएम के निर्देश के बाद प्रशासन हरकत में आया और छात्रा के लिए हवाई जहाज का टिकट बुक कराया गया। इशिता सेंट्रल एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में बीएससी द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही हैं। इशिता के पिता देहरादून में जनरेटर पार्ट्स का बिजनेस करते हैं। इशिता ने बताया कि वह घर सुरक्षित पहुंच चुकी हैं। डीजीपी अशोक कुमार व डीएम सोनिका ने भी इशिता के घर पहुंचने की पुष्टि की। इशिता ने सीएम धामी, डीजीपी और डीएम का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed