फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Irrigation Department Executive Engineer Suresh Pal suspended Dehradun Uttarakhand news

Dehradun News: सिंचाई विभाग के ईई निलंबित, पद और वित्तीय अधिकारों के दुरुपयोग का आरोप

Fri, 09 Dec 2022 10:05 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 09 Dec 2022 10:05 AM IST
सार

 सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता के निलंबन का आदेश उनके आवास के पते पर भेजकर इसकी जानकारी शासन को देने के भी निर्देश हैं। यदि ईई निलंबन आदेश लेने से मना करते हैं तो नियमानुसार आदेश उनके आवास पर चस्पा कराने के साथ ही इसे दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित कराया जाए।

विज्ञापन
Irrigation Department Executive Engineer Suresh Pal suspended Dehradun Uttarakhand news
सस्पेंड

विस्तार

शासन ने पद और वित्तीय अधिकारों के दुरुपयोग के आरोप में सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता (यांत्रिक) सुरेश पाल को निलंबित कर दिया। विभाग के सचिव हरि चंद्र सेमवाल की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। आदेश में कहा गया है कि पद का दुरुपयोग करने, नियमों का पालन न करने, उच्च अधिकारियों के आदेशों की अनदेखी करने और वित्तीय अधिकारों का दुरुपयोग करने के आरोप में उन्हें निलंबित किया गया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Women Policy: उत्तराखंड में अगले साल आठ मार्च को जारी होगी महिला नीति, ड्राफ्ट को दिया जा रहा अंतिम रूप
विज्ञापन


प्रमुख अभियंता सिंचाई के पत्र एवं सिफारिश पर यह कार्रवाई की गई है। निलंबन का आदेश अधिशासी अभियंता के आवास के पते पर विशेष पत्रवाहक के माध्यम से भेजकर इसकी जानकारी शासन को देने के भी निर्देश हैं। यदि अधिशासी अभियंता सुरेश पाल निलंबन आदेश लेने से मना करते हैं तो नियमानुसार आदेश उनके आवास पर चस्पा कराने के साथ ही इसे दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित कराया जाए। निलंबन अवधि में अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता कार्यालय से संबद्ध रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed