{"_id":"6ad13f661694ec691a0e0fc5","slug":"rahul-gandhis-comment-on-doval-bjp-protests-dehradun-news-c-5-drn1043-1090954-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणी, भाजपा ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणी, भाजपा ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
देहरादून। भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ ने बृहस्पतिवार को प्रदेशभर में प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एनएसए अजित डोभाल पर की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में था। कार्यकर्ताओं और पूर्व सैनिकों ने सभी जनपदों में राहुल गांधी का पुतला फूंका।
उन्होंने कहा कि यह टिप्पणी डोभाल ही नहीं, उत्तराखंड के प्रत्येक वीर जवान और उसके परिवार का अपमान है। प्रदेशवासी लोकतांत्रिक तरीके से कांग्रेस को 2027 के चुनावों में मुंहतोड़ जवाब देंगे। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने बताया कि अजित डोभाल ने अपना पूरा जीवन देश की रक्षा और सुरक्षा में समर्पित किया है। उत्तराखंड की वीर भूमि से ताल्लुक रखने वाले ऐसे निष्ठावान राष्ट्रसेवक पर टिप्पणी अस्वीकार्य है।
भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कर्नल रघुबीर सिंह भंडारी ने कहा कि राहुल गांधी का यह बयान देश के प्रत्येक सैनिक और सुरक्षा बलों का सीधा अपमान है। उत्तराखंड की पावन भूमि हर घर से देश रक्षा के लिए जवान भेजती है, और वीरों का अपमान प्रदेशवासी कभी सहन नहीं करेंगे। पूर्व सैनिकों ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को सख्त चेतावनी दी। उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा, सेना और देश के स्वाभिमान से जुड़े संवेदनशील मुद्दों पर गैर-जिम्मेदाराना राजनीति तत्काल बंद करने को कहा। इस अवसर पर राज्य के विभिन्न जिला मुख्यालयों एवं मंडलों में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, पार्टी पदाधिकारी और नागरिक उपस्थित रहे।