फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Potholes on two thousand kilometers of road, deadline over

Dehradun News: दो हजार किमी सड़क पर गड्ढे, समय सीमा खत्म

Fri, 16 Oct 2026 02:20 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Potholes on two thousand kilometers of road, deadline over
देहरादून। राज्य में सड़क को गड्ढा मुक्त करने की तय समय सीमा बृहस्पतिवार को खत्म हो गई। लोनिवि, पीएमजीएसवाई समेत अन्य विभागों के अधीन दो हजार किमी से अधिक सड़क को 14 तक गड्ढा मुक्त नहीं किया जा सका था।
विज्ञापन

मानसून में क्षतिग्रस्त हुई 9389 किमी सड़क पर पैच वर्क करने का अभियान लोनिवि, एनएच, पीएमजीएसवाई, बीआरओ ने क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत का काम शुरू किया था। सड़क को गड्ढा मुक्त करने के लिए 15 अक्तूबर की समय सीमा रखी गई थी। लेकिन, 14 अक्तूबर तक राज्य में 9389 के सापेक्ष 7281 किमी सड़क पर पैच वर्क हो सका है। इसमें लोनिवि के अधीन पैच वर्क का 94 प्रतिशत से अधिक काम पूरा हो चुका है। वहीं, सबसे खराब स्थिति पीएमजीएसवाई की रही है। ग्रामीण सड़क बदहाल है पर पीएमजीएसवाई अपेक्षित सुधार नहीं कर सका है। हालत यह है कि 3389 किमी सड़क पर पीएमजीएसवाई को पैच वर्क करना है लेकिन वह केवल 1703 किमी सड़क की ही मरम्मत कर सका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed