फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   IRB in Gairsain and preparation of police station in Chopta and Dhari

गैरसैंण में आईआरबी और चोपता धारी में थाना खोलने की तैयारी

Wed, 26 Jan 2022 01:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
IRB in Gairsain and preparation of police station in Chopta and Dhari
देहरादून। गैरसैंण में आईआरबी बटालियन और धारी, चोपता और सांकरी आदि में थाना चौकी खोलने पर एक बार फिर से विचार किया गया। इस संबंध में मंगलवार को गृह सचिव आरके सुधांशु और डीजीपी अशोक कुमार व अन्य पुलिस अधिकारियों के बीच विचार विमर्श किया गया। बैठक में पुलिस कल्याण और आधुनिकीकरण के मुद्दे भी उठाए गए।
विज्ञापन

बैठक में डीआईजी सेंथिल अबुदाई कृष्ण राज एस ने विभिन्न मुद्दों से सचिव को अवगत कराया। डीजीपी अशोक कुमार ने पुलिस द्वारा किए जा रहे कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमारे आधारभूत ढांचे बेहतर हुए हैं। प्रधानमंत्री की स्मार्ट पुलिसिंग की अवधारणा पर पुलिस अग्रसर है। प्रमुख सचिव गृह आरके सुधांशु ने कहा कि उत्तराखंड पुलिस को स्मार्ट पुलिस बनाने में पूरा सहयोग किया जाएगा। हम सकारात्मक रुख अपनाते हुए पुलिस विभाग की समस्याओं का समाधान करेंगे।
विज्ञापन

बैठक में निम्न बिंदुओं पर हुआ विचार-विमर्श
-कार्मिक, प्रोवजिनिंग, आधुनिकीकरण, पुलिस कल्याण, कानून व्यवस्था, फायर, संचार, ड्रग्स, साइबर क्राइम आदि मुद्दों पर गहराई से मंथन किया गया।
-तीन जनपदों- ऊधमसिहनगर, देहरादून, हरिद्वार में ट्रैफिक थाने खोले जाने पर भी चर्चा की गई।
-पर्यटन की दृष्टि से अतिमहत्वपूर्ण चोपता, धारी, सांकरी आदि में थाने/चौकियां खोले जाने पर चर्चा।
-पुलिस कर्मियों के लिए पुरस्कार धनराशि की व्यवस्था को नया उपलेखा शीर्षक खोले जाने पर चर्चा।
-गैरसैंण में आईआरबी की तीसरी बटालियन की स्थापना पर चर्चा।
-पुलिस आधुनिकीकरण के लिए बजट बढ़ाये जाने का अनुरोध किया गया।
-आर्थिक अपराध थाना, नई फायर यूनिट खोले जाने तथा प्रशिक्षण भत्ता प्रदान करने का अनुरोध किया गया।
-प्रदेश में पुलिस भवनों, थाना/चौकियों के भवनों के लिए बजट बढ़ाने का अनुरोध किया गया।
-निष्क्रिय वाहनों के स्थान पर नये वाहन स्वीकृत करने पर चर्चा की गई।
-पीएसी के जवानों को मूवमेंट के लिए ट्रकों के स्थान पर बसों से लाने ले जाने को बसों का नियतन बढ़ाने का अनुरोध किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed