Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ira wins medal in swimming, creates history

Dehradun News: तैराकी में ईरा ने पदक जीत बढ़ाया मान, रचा इतिहास

Sat, 27 Dec 2025 01:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Ira wins medal in swimming, creates history
सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस) की कक्षा नौवीं की छात्रा ईरा रावत ने तैराकी में पदक जीत प्रदेश का मान बढ़ाने के साथ इतिहास भी रचा। ईरा ने दिल्ली में आयोजित 69वीं एसजीएफआई स्कूल गेम्स के नेशनल चैंपियनशिप के अंडर-14 50 मीटर फ्री-स्टाइल में रजत पदक हासिल किया। उत्तराखंड को पहली बार इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में आज तक का पहला पदक मिला है।
विज्ञापन


शुक्रवार को बलूनी ग्रुप के प्रबंध निदेशक विपिन बलूनी ने ईरा को इस उपलब्धि के लिए सम्मानित किया। उन्होंने कहा, ईरा की यह उपलब्धि स्कूल के अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा है। ईरा ने इतिहास रच स्कूल के साथ उत्तराखंड का नाम भी रोशन किया है। बताय, दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 12 से 17 दिसबंर को स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से नेशनल तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें ईरा ने उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया। इससे पहले ईरा ने हल्द्वानी में आयोजित हुई राज्यस्तरीय 100 मीटर बैक स्ट्रोक में स्वर्ण पदक हासिल किया था और उनका चयन नेशनल चैंपियनशिप के लिए किया गया। इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य पंकज नौटियाल और अन्य शिक्षक व भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed