फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   IPhone online ordered from OLX, cyber fraud cheat money in roorkee

ओएलएक्स से ऑनलाइन मंगवाया आईफोन, लेकिन साइबर ठगों ने लगा दिया हजारों का चूना

Mon, 03 Feb 2020 05:14 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 03 Feb 2020 05:14 PM IST
सार

  • साइबर ठगों ने खाते में एडवांस डलवाई रकम, पीड़ित ने दी तहरीर

विज्ञापन
IPhone online ordered from OLX, cyber fraud cheat money in roorkee
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

साइबर ठगों ने ओएलएक्स पर ऑनलाइन आईफोन बेचने के नाम पर एक कंपनी कर्मचारी से हजारों रुपये की ठगी कर ली। कंपनी कर्मचारी को ठगी का अहसास हुआ तो उसके होश उड़ गए। उसने ओएलएक्स पर डाले गए मोबाइल नंबरों पर कॉल की तो अब वह बंद आ रहे हैं। कर्मचारी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित साउथ सिविल लाइंस निवासी दीपक कुमार भगवानपुर क्षेेत्र स्थित एक कंपनी में काम करते हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने आईफोन लेने के लिए ओएलएक्स पर रेट चेक किए और ऑनलाइन बुकिंग कर दी। उन्होंने 40 हजार रुपये एडवांस में जमा कर दिए।

विज्ञापन

दोनों नंबर पर कॉल की तो वे बंद थे

इस बीच एक नंबर से उनके मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि उन्हें 40 हजार रुपये और कंपनी के खाते में डालने होंगे। इस पर उन्होंने कंपनी के खाते में यह रकम भी डाल दी। इसके बाद दूसरे नंबर से कॉल कर और रकम डालने की बात कही गई।

शक होने पर दीपक ने छानबीन की तो पता चला कि उनके साथ ठगी की गई है। दीपक ने दोनों नंबर पर कॉल की तो वे बंद थे। इसके बाद उन्होंने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। एसआई नरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों नंबरों को जांच के लिए साइबर सेल हरिद्वार भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed