{"_id":"5e405d118ebc3ee5f523f3b6","slug":"invoice-of-52-for-not-verifying-tenants-vikas-nagar-news-drn3356040104","type":"story","status":"publish","title_hn":"किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 52 का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 52 का चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहसपुर थाना पुलिस टीम ने व्यापक स्तर पर सत्यापन अभियान चलाते हुए 52 मकान मालिकों के पुलिस एक्ट में चालान किए। कुल 5.20 लाख रुपये के राजस्व वसूली की गई। भविष्य में बिना सत्यापन के किरायेदार रखने पर मकान मालिकों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
रविवार को पुलिस ने सहसपुर कस्बा, सेलाकुई बाजार, रामपुर कला, रामपुर खुर्द, चोई बस्ती, शंकरपुर हुकूमतपुर, शिवनगर बस्ती इलाके में किरायेदारों का सत्यापन अभियान चलाया। सत्यापन अभियान के दौरान कई ऐसे लोग मिले जो बीते दो-तीन साल से बिना सत्यापन के ही मकानों में रह रहे थे। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इन मकान मालिकों के पुलिस एक्ट में चालान काटे।
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव रौंथाण ने बताया किरायेदारों के पुलिस अधिनियम में 10-10 हजार रुपये के कुल 5.20 लाख रुपये के चालान काटे। क्षेत्र के सभी लोगों से अपील की गई है कि किरायेदार रखने से पूर्व उनका सत्यापन जरूर कराएं। जिससे भविष्य में अपराधों पर रोक लग सके। पुलिस टीम में एसएसआई रविंद्र सिंह नेगी, चौकी प्रभारी सेलाकुई नरेंद्र पुरी, चौकी प्रभारी सभावाला किशन देवरानी, चौकी प्रभारी धर्मावाला अर्जुन सिंह, एसआई विनोद कुमार, पंकज कुमार, कॉस्टेबल, महेंद्र सिंह, मोहम्मद इरशाद, मोहम्मद इकरार शामिल रहे।