फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Investors Summit vehicles will be operated from the control room being built in Bannu School.

Investor Summit in Dehradun: बन्नू स्कूल में बन रहे कंट्रोल रूम से संचालित होंगे इन्वेस्टर्स समिट के वाहन

Wed, 06 Dec 2023 12:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 06 Dec 2023 12:49 PM IST
सार

इन्वेस्टर्स समिट में वाहनों को लेकर उद्योगपतियों को कोई समस्या न हो, यह बड़ी चुनौती रहेगी। उद्योगपतियों को एयरपोर्ट से लेकर आयोजन स्थल तक जाने में कहीं भी कोई दिक्कत न हो, इसके लिए परिवहन विभाग ने बन्नू स्कूल में कंट्रोल रूम बनाया है।

विज्ञापन
Investors Summit vehicles will be operated from the control room being built in Bannu School.
कार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इन्वेस्टर्स समिट में उद्योगपतियों से लेकर एस्कॉर्ट को मुहैया कराई जाने वाली गाड़ियों का संचालन करने के लिए बन्नू स्कूल में कंट्रोल रूम बन रहा है। कंट्रोल रूम से इन्वेस्टर्स समिट के दो दिनों में 500 गाड़ियों का संचालन किया जाएगा। परिवहन विभाग ने कंट्रोल रूम की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए अफसरों की तैनाती कर दी है।

विज्ञापन


इन्वेस्टर्स समिट में वाहनों को लेकर उद्योगपतियों को कोई समस्या न हो, यह बड़ी चुनौती रहेगी। उद्योगपतियों को एयरपोर्ट से लेकर आयोजन स्थल तक जाने में कहीं भी कोई दिक्कत न हो, इसके लिए परिवहन विभाग ने बन्नू स्कूल में कंट्रोल रूम बनाया है। इस कंट्रोल रूम का काम गाड़ियां प्रदाता कंपनी बार्मर एंड लॉरी से समन्वय स्थापित कर उद्योगपतियों को समय पर गाड़ी उपलब्ध कराना रहेगा। आयोजन ही नहीं उद्योगपतियों को समिट के अलावा भी कहीं जाना हाेगा तो उसके लिए भी कंट्रोल रूम कार की व्यवस्था करेगा।
विज्ञापन

आरटीओ प्रशासन सुनील शर्मा ने बताया कि कंट्रोल रूम के कई काम रहेंगे। कंट्रोल रूम सबसे पहले सर्विस प्रोवाइडर से कार को कब्जे में लेगा। कारों की चेकिंग कराएगा। जिला प्रशासन व उद्योग विभाग से अतिथि उद्योगपतियों की सूची लेगा। उनका कार्यक्रम पता करेगा। टाइमिंग के अनुसार उन्हें कार एयरपोर्ट पर उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाइजनिंग अफसर रखेंगे नजर
प्रत्येक उद्योगपति के साथ एक लाइजनिंग अफसर (एलओ) की तैनाती की गई है। ये अफसर देखेंगे कि उद्योगपतियों को आवंटित कारें समय से पहुंची हैं या नहीं। कारों में साफ-सफाई के इंतजाम से लेकर ट्रैफिक पुलिस के प्लान के अनुसार रूट पर कारों को ले जाने का कार्य एलओ देखेंगे। एयरपोर्ट से रिसीव कर वापसी में एयरपोर्ट तक छोड़ने की पूरी जिम्मेदारी एलओ की होगी।

Uttarakhand Investor Summit: अल्ट्रा लग्जरी कारों के काफिले में चलेंगे अडानी, अंबानी समेत शीर्ष-50 उद्योगपति

एलओ बताएंगे- कहां बैठेंगे उद्योगपति
प्रत्येक शीर्ष उद्योगपति के साथ एलओ मौजूद रहेंगे। ये उन्हें होटल से लेकर आयोजन स्थल तक के बारे में बताएंगे। आयोजन स्थल पर 15 मिनट पहले पहुंचाने की जिम्मेदारी भी एलओ की होगी। आयोजन स्थल पर उद्योगपति को किस सीट पर बैठना है, यह भी एलओ ही बताएंगे। इसके अलावा एमओयू साइन कराने से लेकर आयोजन के बाद घूमने की जगहों के बारे में बताने का काम भी एलओ का होगा।

किट में रहेगी पूरी जानकारी
एलओ को कंट्रोल रूम से किट दी जाएगी। इसमें उद्योगपतियों के बारे में पूरी जानकारी, उनके नंबर, इवेंट की जानकारी, आसपास के स्थानों की डिटेल, कार और उसके चालक का विवरण होगा। इसके अलावा चालक को भी एक किट दी जाएगी। इसमें तौलिया से लेकर पानी की बोतल होगी।

एक पीएसओ भी रहेगा तैनात
एलओ के अलावा उद्योगपतियों के साथ एक पीएसओ भी तैनात रहेगा, जो उद्योगपतियों को निजी तौर पर मदद करेगा। करीब 500 अफसर एलओ और पीएसओ की ड्यूटी में लगाए गए हैं।

बन्नू स्कूल में इन्वेस्टर्स समिट के लिए कंट्रोल रूम बना लिया गया है। यहीं से सभी वाहनों का संचालन किया जाएगा। किसी भी उद्योगपति को वाहनों की कोई समस्या नहीं होगी।
- शैलेश तिवारी, आरटीओ प्रवर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed