फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   investors meet in uttarakhand

देश-दुनिया के निवेशकों के लिए गंगा आरती को यादगार बनाने की तैयारी, मशहूर गायिका देंगी अपने सुर

Sat, 08 Sep 2018 09:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 08 Sep 2018 09:53 PM IST
विज्ञापन
investors meet in uttarakhand
ganga arti - फोटो : amar ujala

उत्तराखंड डस्टिनेशन इंवेस्टर्स समिट में आने वाले देश दुनिया के निवेशकों के लिए गंगा आरती यादगार बनेगी। सात अक्तूबर को ऋषिकेश में गंगा तट पर होने वाली भव्य आरती पार्श्व गायिका अनुराधा पौड़वाल के सुरों पर होगी।

विज्ञापन


निजी दौरे पर दून पहुंची अनुराधा ने सरकार के निमंत्रण को स्वीकार किया है। प्रदेश सरकार ने इंवेस्टर्स समिट में निवेशकों के लिए गंगा आरती के दर्शन का विशेष इंतजाम किया है। जिससे निवेशक आध्यात्मिक रूप से भी उत्तराखंड से जुड़ सकेंगे। औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए राज्य में पहली बार दो दिवसीय इंवेस्टर्स समिट का आयोजन किया जा रहा है। रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाले इस सम्मेलन का शुभारंभ सात अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।
विज्ञापन


पहले दिन के अलग-अलग सत्रों का समापन होने के बाद निवेशकों के लिए शाम को ऋषिकेश में भव्य गंगा आरती की जाएगी। इस आरती को यादगार बनाने के लिए सरकार ने पार्श्व गायिका अनुराधा पौड़वाल को निमंत्रण दिया है। शनिवार को देहरादून के निजी दौरे पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी केएस चौहान ने अनुराधा को गंगा आरती का निमंत्रण दिया। उन्होंने इस निमंत्रण को स्वीकार करते हुए गंगा आरती में आने वादा किया है। अनुराधा की लाइव प्रस्तुति पर निवेशक गंगा आरती के दर्शन करेेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देवभूमि उत्तराखंड से पुराना नाता - अनुराधा
गायिका अनुराधा पौड़वाल ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड से उनका बहुत पुराना नाता है। हरिद्वार व ऋषिकेश की गंगा आरती देश-विदेश में प्रसिद्घ है। 90 के दशक में टी-सीरीज कंपनी के लिए गंगा आरती गायी थी। इसे काफी पसंद किया गया था। बकौल अनुराधा वह उत्तराखंड के प्राकृतिक सौंदर्य से अभिभूत है। यहां आकर मन को शांति मिलती है। राज्य की फिल्म नीति की प्रशंसा करते हुए पौड़वाल ने कहा कि राज्य में फिल्म इंडस्ट्री को बढ़ावा देने की काफी संभावना है। यदि फिल्म इंडस्ट्री के निर्माता व निर्देशक शूटिंग के लिए उत्तराखंड आ रहे हैं तो यह सराहनीय पहल है।


इंवेस्टर्स समिट में आएंगे देश-दुनिया के बड़े निवेशक
7 व 8 अक्तूबर को होने वाले इंवेस्टर्स समिट में देश-दुनिया के बड़े निवेशक भाग लेंगे। इसके लिए सरकार ने देश के प्रमुख शहरों में रोड शो और सिंगापुर में निवेशकों के साथ बैठक कर इंवेस्टर्स समिट के लिए उन्हें आमंत्रित किया है। इसलिए समिट में भारत के अलावा सिंगापुर, जापान, जर्मनी, कोरिया, इजराइल, थाईलैंड, यूरोप, नीदरलैंड आदि देशों के निवेशकों के आने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed