फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Investor conference in Uttarakhand Noise of Rs 1000 crore investment nothing on ground

Uttarakhand: एक हजार करोड़ के निवेश का शोर, धरातल पर गोल...प्रदेश में 2023 हुआ था निवेशक सम्मेलन

Wed, 26 Mar 2025 02:59 PM IST
रेनू सकलानी विजेंद्र श्रीवास्तव, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
विजेंद्र श्रीवास्तव, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 26 Mar 2025 02:59 PM IST
सार

एक हजार करोड़ के निवेश का शोर तो खूब किया गया, लेकिन धरातल पर यह नजर नहीं आया।

विज्ञापन
Investor conference in Uttarakhand Noise of Rs 1000 crore investment nothing on ground
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

वन विभाग के साथ निवेशक सम्मेलन में 11 एमओयू हुए थे। इसमें एक ही एमओयू 1000 करोड़ रुपए था पर उसकी समय अवधि पूरी हो गई। जो एमओयू हुआ था, उसके आधार पर अपेक्षित काम तक नहीं हो सका है। राज्य में दिसंबर-2023 निवेशक सम्मेलन हुआ था।

विज्ञापन


इस सम्मेलन में रिन्यू पॉवर सिनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक हजार करोड़ का एमओयू हुआ। इसमें कार्बन सीक्वेस्ट्रेशन के तहत काम किया जाना था। इस प्रोजेक्ट के तहत पौधरोपण और कृषि वानिकी से जुड़े कार्य होने थे। किस साल में कितना रोजगार सृजित होगा, उसका भी एमओयू में उल्लेख किया गया।
विज्ञापन


एमओयू में राज्य सरकार निवेशक को परियोजना शुरू करने के लिए सभी आवश्यक अनुमोदन और मंजूरी प्राप्त करने में सहायता प्रदान करेगी, इसका भी जिक्र किया गया। इस एमओयू पर प्रमुख सचिव वन ने हस्ताक्षर किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2025:  निगरानी के लिए रेंज कार्यालय में बनाई गई विशेष सेल, मुख्य पड़ावों पर तैनात रहेंगे एएसपी

इस एमओयू की अवधि 12 महीने की थी। इस पर जून-2024 में काम शुरू होना था। पर यह निवेश धरातल पर नहीं उतर सका है। बात कागजों और मीटिंगों से आगे नहीं बढ़ सकी है। वहीं, इस मामले में वन मुख्यालय ने भी चुप्पी साधी हुई है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed