Dehradun News: फीस जमा न करने पर स्कूल प्रशासन ने तीन घंटे तक छात्रा को बनाया बंधक, मामले की जांच शुरू
हिल्टन स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा 12 बी की छात्रा की फीस न जमा करने पर स्कूल प्रशासन ने तीन घंटे तक बंधक बनाकर रखा था। जबकि अभिभावकों ने फीस जमा करने के लिए 15 दिन का समय मांगा था। यह शिकायत बाल संरक्षण आयोग ने शिक्षा विभाग को भेज दी थी और मामले का संज्ञान लेने को कहा था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिल्टन स्कूल की छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षा विभाग ने रायपुर खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अजबपुरकला देहरादून की प्रिंसिपल को जांच सौंप दी है। ऐसे में जांच के बाद आगे की कार्रवाई हो सकेगी। बता दें कि पांच अप्रैल को बाल संरक्षण आयोग के पास एक शिकायत आई थी।
ये भी पढ़ें...Baisakhi Snan 2023: श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, हरकी पैड़ी सहित गंगा घाटों की देखें ये तस्वीरें
इसमें अभिभावकों ने यह आरोप लगाया था कि हिल्टन स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा 12 बी की छात्रा की फीस न जमा करने पर स्कूल प्रशासन ने तीन घंटे तक बंधक बनाकर रखा था। जबकि अभिभावकों ने फीस जमा करने के लिए 15 दिन का समय मांगा था। यह शिकायत बाल संरक्षण आयोग ने शिक्षा विभाग को भेज दी थी और मामले का संज्ञान लेने को कहा था। छात्रा का आरोप था कि फीस नहीं जमा थी, इसलिए छात्रा का रिपोर्ट कार्ड भी नहीं दिया गया था।