{"_id":"6039445d8ebc3ee93e12bcfe","slug":"investigation-of-appointment-of-guest-teachers-vikas-nagar-news-drn372034415","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकासनगर : अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की हो जांच, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकासनगर : अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की हो जांच, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
Sat, 27 Feb 2021 10:41 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 10:41 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक एसोसिएशन उत्तराखंड के प्रांतीय अध्यक्ष संजय भाटिया और प्रांतीय महामंत्री जितेंद्र सिंह बुटोइया ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित करते हुए अल्मोड़ा के राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति में आरक्षण के शासनादेश का पालन न करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
ज्ञापन में बताया गया कि सोशल मीडिया व समाचार पत्रों के माध्यम से जानकारी मिली है कि जान-बूझकर आरक्षण संबंधी शासनादेश का पालन नहीं किया गया है। प्रांतीय महामंत्री जितेंद्र सिंह बुटोइया ने बताया कि एसोसिएशन ने पूर्व में 20 जनवरी एवं 18 फरवरी 2021 को प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा सचिव से अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति में आरक्षण रोस्टर का पालन करवाने का निवेदन किया था।
विज्ञापन
इसके बावजूद इसका पालन नहीं करवाया गया। इस प्रकरण पर जांच करवा कर दोषी के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जानी चाहिए और पीड़ित समाज के अभ्यर्थी को न्याय दिया जाना चाहिए। सरकार द्वारा ‘सबका साथ सबका विकास और सबके विश्वास’ की बात की जाती है, लेकिन एससी/एसटी वर्ग की उपेक्षा के उदाहरण अक्सर सामने आते रहते हैं, जो राष्ट्र के निर्माण में बाधक है।
विज्ञापन