फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Investigation almost complete, blame may fall on many more officers

Dehradun News: जांच लगभग पूरी, कई और अधिकारियों पर गिर सकती है गाज

Fri, 04 Oct 2024 05:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
Investigation almost complete, blame may fall on many more officers
चकराता वन प्रभाग की कनासर रेंज में बड़े पैमाने पर देवदार के पेड़ों के अवैध कटान मामले में कई और अधिकारियों-कर्मचारियों पर गाज गिर सकती है। विभिन्न स्तरों पर चल रही जांच अंतिम चरण पर है। वहीं, 17 मुकदमों में न्यायालय में सुनवाई चल रही है। वन विभाग का दावा है कि आरोपियों को सजा दिलाने के लिए न्यायालय में मजबूत पैरवी की जा रही है।
विज्ञापन


कनासर रेंज में अगस्त 2023 में बड़े पैमाने पर संरक्षित प्रजाति देवदार के पेड़ काट दिए गए थे। अमर उजाला के सिलसिलेवार खबर प्रकाशित किए जाने के बाद वन विभाग हरकत में आया था। तत्कालीन सहायक वन संरक्षक मुकुल कुमार के नेतृत्व में अन्य वन प्रभागों के अधिकारी-कर्मचारी और पुलिस-प्रशासन की संयुक्त टीम ने कई गांवों में लगातार एक सप्ताह से अधिक समय तक छापामारी की थी।
विज्ञापन


इस दौरान कनासर रेंज क्षेत्र के बिनसौन, मशक तथा रजाणू में देवदार के साढ़े चार हजार से अधिक अवैध स्लीपर मिले थे। लापरवाही पर आधा दर्जन अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई हुई थी। रेंज अधिकारी, वन दरोगा और वनरक्षकों आदि के खिलाफ निलंबन से वन विभाग में हड़कंप मच गया था। करीब एक वर्ष बाद विभिन्न स्तरों पर की जा रही विभागीय जांच पूरी होने वाली है। इसके बाद अवैध कटान के मामले में संलिप्त अन्य विभागीय अधिकारी और कर्मचारियों पर भी गाज गिरनी तय मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएफओ चकराता अभिमन्यु ने बताया कि विभिन्न स्तरों पर चल रही कुछ विभागीय जांच पूर्ण हो गई हैं। कुछ में उच्च अधिकारियों की ओर से प्रभागीय स्तर से कुछ और जानकारी मांगी गई थी जो उपलब्ध करा दी गई है। मामले में दो दर्जन से अधिक आरोपियों पर 17 मुकदमे दर्ज किए गए थे। न्यायालय में सुनवाई चल रही है। विभाग अपनी ओर से मजबूत पैरवी कर रहा है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed