फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Investigated the incident and demanded action

Dehradun News: राज्य सरकार का पुतला दहन किया

Sat, 14 Oct 2023 12:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Investigated the incident and demanded action
देवभूमि रक्षा मंच ने मदरसे को अवैध रूप से सरंक्षण देने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई न किए जाने का विरोध कर राज्य सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने घटना की जांच कर मामले में संलिप्त पाए जाने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई मांग की। कहा कि राज्य सरकार भष्टाचारियों का समर्थन कर रही है। 15 अक्तूबर को प्रथम नवरात्र से ''''''''जनता की गुहार हो भ्रष्टाचार पर वार चलो मोदी के द्वार'''''''' नाम से व्यापक जन जागरण के लिए अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन






Iपूर्व कर्मचारियों को दोबारा कार्य पर रखने की मांगI



कैंट युवा समिति ने ओएनजीसी में आउटसोर्स के माध्यम से कार्यरत पूर्व कर्मचारियों को दोबारा कार्य पर रखने का आदेश जारी करने का मांग की है। एडवोकेट कृष्ण कुमार कश्यप ने कहा कि ओएनजीसी में आउटसोर्स के माध्यम से कर्मचारी उपलब्ध कराने वाली कंपनी बदल गई है। इसमें आठ से दस वर्षों से अपनी सेवा दे रहे पुराने कर्मचारियों को जबरन हटाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन






Iनवरात्र में बंद हो मांस-मीट की दुकानें और रेस्टोरेंटI

भैरव सेना के कार्यकर्ताओं ने नगर निगम में प्रदर्शन करते हुए नवरात्र में मांस-मीट की दुकानों को नौ दिन तक बंद करने की मांग की है। केंद्रीय अध्यक्ष संदीप खत्री ने कहा कि मंदिर परिसर के डेढ़ सौ मीटर की परिधि मे कोई भी मांस की दुकान नहीं होनी चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष अनिता थापा ने कहा कि शासन स्तर से नवरात्र में यह आदेश जारी होना चाहिए। यदि हमारी मांग पर विचार नहीं हुआ तो कार्यकर्ता अपने स्तर पर दुकानों को बंद कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन






Iजल बंदीरक्षक परीक्षा को लेकर धारा 144 लागूI



जल बंदीरक्षक परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 लगा दी है। नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह ने बताया कि 15 अक्तूबर को दून के आठ केंद्रों पर जल बंदीरक्षक परीक्षा-2022 की लिखित परीक्षा होगी। इसे शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए परीक्षा केंद्रों पर धारा 144 लागू रहेगी।






Iस्वतंत्रता सेनानियों को दी श्रद्धांजलिI

कचहरी परिसर में चतुर्दशी तिथि पर स्वतंत्रता सेनानियों को तर्पण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर विधायक विनोद चमोली, मेयर सुनील उनियाल, उषा नेगी, देवी गोदियाल, आचार्य पवन शर्मा, जगमोहन नेगी, आचार्य विजेंद्र प्रसाद ममगांई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed