फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   interview of vidyut jamwal

आपने देखा है विद्युत जामवाल का नया लुक?

Wed, 18 Jun 2014 04:37 PM IST
नलिनी गुसाईं/ अमर उजाला, देहरादून
नलिनी गुसाईं/ अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 18 Jun 2014 04:37 PM IST
विज्ञापन
interview of vidyut jamwal

जय-वीरू जैसे चार दोस्तों की कहानी है ‘यारा’। फिल्म का प्लॉट वर्ष 1970 के दौरान का है, लिहाजा कपड़ों का स्टाइल, मेकअप भी तभी का रखा गया है।

विज्ञापन


डायरेक्टर तिग्मांशु धूलिया की नई फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित एक्टर विद्युत जामवाल बताते हैं, फिल्म के लिए 6 किलो वजन घटाया है। एब्स कम किए और स्टाइल बदलकर बाल भी बढ़ाए हैं।
विज्ञापन


अमर उजाला से खास बातचीत में विद्युत ने बताया कि दून में फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। गुरुवार से शूटिंग मसूरी में होगी।

उत्तराखंड से खास नाता बताते हुए विद्युत कहते हैं,-‘मैं मां के साथ अक्सर मसूरी, धनोल्टी और नैनीताल आता हूं। जब मैंने सुना कि शूटिंग उत्तराखंड में हो रही है तो खुशी दोगुनी हो गई।’

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म में है रियल लाइफ

interview of vidyut jamwal

विद्युत ने कहा कि यहां के लोग बेहद शांत और अच्छे हैं। विद्युत को यह देखकर अच्छा लगा कि यहां लोग काफी संख्या में जिम जाने लगे हैं।

विद्युत ने बताया कि मैं दून क्लब के जिम में गया तो वहां पहुंचे लोग काफी जागरूक दिखे। फिल्म के बारे में विद्युत ने बताया कि फिल्म में सब कुछ 1970 के दशक का दिखाने के लिए दून से उस दशक के ट्रक, बाइक आदि लिए गए हैं।

ट्रक 1969 का है, जो चल भी नहीं रहा था। उसी को लेकर शूटिंग की गई है। तिग्मांशु उत्तराखंड में शूटिंग के लिए काफी उत्साहित रहते हैं।

विद्युत ने बताया कि फिल्म में रील लाइफ नहीं, बल्कि रियल लाइफ दर्शायी जा रही है। विद्युत ने दून के  लोगों की तारीफ करते हुए कहा कि छोटे शहर के लोग बेहद अच्छे होते हैं, मैं खुद जम्मू जैसे छोटे शहर से हूं।

लड़कियों के लिए कॉलेज में करेंगे वर्कशॉप

interview of vidyut jamwal

इन दिनों लड़कियों से हो रही रेप की घटनाओं पर विद्युत ने कहा कि आश्चर्य होता है कि आज के समाज में भी लड़कियों को गलत ठहराया जाता है।

उन्होंने बताया कि मां केरल में हिंदुस्तानी मार्शल आर्ट का आश्रम चलाती हैं। जहां हम बेघर हो चुकीं महिलाओं को रखते हैं। विद्युत ने कहा कि मैं भी दून के एक कॉलेज में वुमन सेफ्टी के लिए अवेयरनेस कैंप लगाना चाहता हूं।

इसमें युवतियों को छोटी-छोटी बातों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed