यहां 01 मार्च से शुरू हो रहा इंटरनेशनल योग फेस्टिवल, देश में पहली बार प्रस्तुति देगा यह बैंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां सब कुछ होगा। योग से परम शांति तो बीटल्स की यादगार धुनों से पल-पल का रोमांच। पर्यटन विभाग के बीटल्स और इंटरनेशनल योग फेस्टिवल की ऋषिकेश में पूरी तैयारी कर ली गई है। मशहूर बीटल्स बैंड के ऋषिकेश आगमन के 50 साल पूरा होने के मौके पर संगीत और योग के समागम का खाका खींच लिया गया है।
पर्यटन विभाग के साथ इस आयोजन में वन विभाग का इको टूरिज्म कॉरपोरेशन भी सहभागी है। पहली बार पर्यटन विभाग के इस कार्यक्रम में योग का एक सत्र बाबा रामदेव के नाम है। इसी तरह, यूके (यूनाइटेड किंगडम) का मशहूर फेब फोर बैंड अपनी प्रस्तुति देगा।
दावा तो यह भी है कि फेब फोर बैंड की उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि देश में यह पहली प्रस्तुति है। एक मार्च से इस फेस्टिवल का आगाज हो रहा है। आठ मार्च तक यह चलेगा।
इन स्थितियों के बीच, सरकार को उम्मीद है कि औली में इंटरनेशनल स्कीइंग प्रतियोगिता न हो पाने से उपजी मायूसी बीटल्स-योग फेस्टिवल में दूर हो जाएगी।
कल्चरल शाम, रहेगी इनके नाम
कल्चरल शाम, रहेगी इनके नाम
एक मार्च-क्लासिकल इंस्ट्र्ूमेंटल म्यूजिक उत्तराखंड, नंदा देवी राजजात, प्रेम जशुआ एंड बैंड।
दो मार्च-फूलों की होली मथुरा वृंदावन ग्रुप।
तीन मार्च-मोक्षायथन साधकों की प्रस्तुति, भोर सोसायटी का फोक फ्यूजन। मोना भट्ट की प्रस्तुति
चार मार्च-जौनसारी लोक नृत्य, द फेब फोर बैंड की बीटल्स को ट्रिब्यूट।
पांच मार्च-खुशी आनंद की प्रस्तुति, द फेब फोर की प्रस्तुति, इंदिरा नायक और टीम की प्रस्तुति।
छह मार्च-द फेब फोर की प्रस्तुति, विमल बावेरा की प्रस्तुति।
सात मार्च-छोलिया नृत्य की प्रस्तुति, स्टूडेंट्स रॉक बीटल्स ट्रिब्यूट लोकल।
आठ मार्च-हिल जात्रा, स्टूडे्टस रॉक बीटल्स ट्रिब्यूट लोकल।
जीएमवीएन के पैकेज, किसके लिए क्या
स्टूडेंट पैकेज---250 रुपये प्रतिदिन
सामान्य पैकेज---600 रुपये प्रतिदिन
योग पैकेज---
सात दिन के लिए---6000 रुपये प्रति व्यक्ति
पांच दिन के लिए---4500 रुपये प्रति व्यक्ति
तीन दिन के लिए---2500 रुपये प्रति व्यक्ति
डे विजिटर----- 600 रुपये प्रति व्यक्ति
फिक्स्ड पैकेज-(विद एकोमोडेशन, योगिक फूड एंड ऑल योग क्लासेज)
फिक्स्ड पैकेज-(विद एकोमोडेशन, योगिक फूड एंड ऑल योग क्लासेज)
गंगा रिजार्ट-एसी एकोमोडेशन
तीन दिन सात दिन
11500 रुपये दो व्यक्ति 27000 रुपये दो व्यक्ति
7000 रुपये प्रति व्यक्ति 17000 रुपये प्रति व्यक्ति
भरतभूमि-एसी एकोमोडेशन
10000 रुपये दो व्यक्ति 22000 रुपये दो व्यक्ति
6000 रुपये प्रति व्यक्ति 13000 रुपये प्रति व्यक्ति
पहली बार योग और संगीत का समागम कर बडे़ स्तर पर कार्यक्रम किया जा रहा है। पर्यटन विभाग उत्तराखंड की संस्कृति को विदेश के साथ जोड़कर इस फेस्टिवल को मना रहा है। हमने पूरी तैयारी कर ली है। इस आयोजन से उत्तराखंड पर्यटन का व्यापक प्रमोशन होगा।
-सतपाल महाराज, पर्यटन मंत्री, उत्तराखंड।
-हमारी तैयारी पूरी है। यूके का मशहूर फेब फोर बैंड पहली बार भारत में प्रस्तुति देगा। इसके अलावा, कई नामचीन हस्तियां इस फेस्टिवल में जुट रही है। बडे़ स्तर पर होने जा रहे आयोजन से पर्यटन गतिविधियों को विस्तार मिलेगा।
-ज्योति नीरज खैरवार, अपर सचिव पर्यटन।