फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   international yoga day patanjali made twenty two world record

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रामदेव के पतंजलि योगपीठ ने अहमदाबाद में बनाए 22 वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानिए

Thu, 22 Jun 2017 09:56 AM IST
कौशल सिखौला/ अमर उजाला, हरिद्वार
कौशल सिखौला/ अमर उजाला, हरिद्वार Updated Thu, 22 Jun 2017 09:56 AM IST
विज्ञापन
international yoga day patanjali made twenty two world record
baba ramdev

तीसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बाबा रामदेव की पतंजलि योगपीठ ने पूरे देश में अपने बैनर तले एक करोड़ लोगों को योग कराया। अहमदाबाद में 22 विश्व रिकॉर्ड स्थापित किए गए। जिन्हें गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया गया।

विज्ञापन


गुवाहाटी सहित देश के 12 स्थानों पर योग करने वाले साधकों की संख्या 60 हजार से ऊपर रही। पतंजलि ने छह लाख से अधिक स्थानों पर योग कराने का दावा किया है।

पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि अहमदाबाद में तीन लाख लोगों ने एक साथ योग कर पतंजलि का पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पिछले वर्ष फरीदाबाद में डेढ़ लाख शिविरार्थियों ने एक दिन में योग करने का रिकार्ड बनाया था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उनकी अध्यक्षता में गुवाहाटी में हुए योग में 62 हजार साधकों ने भाग लिया। चंडीगढ़, भोपाल, नागपुर,  रायपुर आदि सहित 12 स्थानों पर 60 हजार से अधिक साधकों ने एक स्थान पर योग किया। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट और पतंजलि योगपीठ की शाखाओं ने देश के सभी छह लाख गांवों में योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

30 हजार गांव ऐसे जहां नहीं हो पाया योग

international yoga day patanjali made twenty two world record
international yoga day - फोटो : amarujala

गांवों में योग करने वालों की संख्या का दो दिन बाद पता लग पाएगा। उन्होंने बताया कि 30 हजार गांव ही ऐसे रहे हैं जहां योग नहीं हो पाया। सभी तहसील और जिला मुख्यालयों पर योग शिविर का आयोजन पतंजलि द्वारा किया गया।

त्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा और मध्य प्रदेश के सभी ब्लॉकों में भी छोटे-बड़े योग शिविर लगाए गए। कुल मिलाकर एक करोड़ लोगों ने एक ही दिन योग करने का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 
      
पतंजलि द्वारा अकेले अहमदाबाद में ही 22 रिकॉर्ड स्थापित किए गए। एक ही स्थान पर महिलाओं ने इससे अधिक योग कहीं नहीं किया। 10 हजार से अधिक लोगों ने एक स्थान पर शीर्षासन लगाकर नया कीर्तिमान बनाया। आचार्य ने बताया कि प्रत्येक वर्ष नया लक्ष्य निर्धारित किया जाएगा और गिनीज बुक वर्ल्ड में रिकॉर्ड स्थापित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed