फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   international yoga day 2021 : this year program will organised virtually

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2021 : उत्तराखंड में वर्चुअल होगा योग दिवस, एक हजार लोगों से जुड़ेंगे मुख्यमंत्री

Sat, 19 Jun 2021 02:33 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 19 Jun 2021 02:33 PM IST
सार

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत शिरकत करेंगे। कोरोना महामारी के कारण कार्यक्रम में सीमित संख्या रहेगी।

विज्ञापन
international yoga day 2021 : this year program will organised virtually
योग - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

आयुष विभाग ने 21 जून को सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां शुरू कर दी है। इस बार कोरोना महामारी के कारण योग दिवस वर्चुअल होगा। उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय हर्रावाला में योग दिवस कार्यक्रम होगा। इसमें मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत प्रदेश भर से एक हजार लोगों से वर्चुअल जुड़ेंगे।

विज्ञापन


आयुष विभाग की ओर से उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इसके लिए विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत शिरकत करेंगे। आयुर्वेद विभाग के निदेशक डा. एमपी सिंह ने बताया कि इस बार सातवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा।
विज्ञापन


कोरोना महामारी के कारण कार्यक्रम में सीमित संख्या रहेगी। प्रदेश भर से एक हजार लोग वर्चुअल कार्यक्रम से जुड़ेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में योगाभ्यास के साथ ही योग के महत्व की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिलराज प्रीत और मनीष पाल आनलाइन सिखाएंगे योग
उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दो दिवसीय योग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें योग की ब्रांड एंबेसडर दिलराज प्रीत और मनीष पाल आनलाइन योग सिखाएंगे। इस बार ‘घर पर योग, परिवार के साथ योग’ थीम पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा।

हर साल 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जाता है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि कोरोना को देखते हुए लोग घर पर रहकर ही योग करें और स्वस्थ रहें। योग शरीर, मन, बुद्धि और आत्मा को एकमस्त करने वाला अद्वितीय माध्यम है। कोरोना काल में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए योग ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

ऑनलाइन मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की ओर से कोविड की वजह से इस बार 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस और सप्ताह ऑनलाइन मनाया जाएगा। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की ओर से डायट प्राचार्यों एवं जिला शिक्षा अधिकारियों को इसके लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है।

उधर, युवा कल्याण विभाग की ओर से फिलहाल इसे लेकर कोई तैयारी नहीं है। एससीईआरटी के अपर निदेशक अजय कुमार नौडियाल की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि इस बार योग दिवस की थीम घर-घर योग है। इसका उद्देश्य है कि प्रत्येक परिवार नियमित रूप से योग करे और स्वस्थ जीवन शैली के रूप में योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करे।

उन्होंने कहा कि योग संबंधी प्रमुख गतिविधियां ऑनलाइन कराई जाएंगी। इसके लिए जिला स्तर पर ऑनलाइन योग दिवस या योग सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर के बच्चों के लिए तीन से सात दिवसीय योगाभ्यास शिविर आयोजित किए जाएंगे।

जिसमें योग विशेषज्ञों द्वारा योग परिचर्चा एवं योगाभ्यास कराया जाएगा। युवा कल्याण विभाग के निदेशक गिरधारी सिंह रावत के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर फिलहाल किसी तरह के कार्यक्रम की तैयारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed