फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   international yoga day 2021 : uttarakhand cm tirath singh rawat does yog and says yog can cure mental and physical health

योग दिवस : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने किया योग, कहा - योगाभ्यास से शारीरिक और मानसिक रूप से रह सकते हैं स्वस्थ

Mon, 21 Jun 2021 09:42 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 21 Jun 2021 09:42 AM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरूआत हुई है, जिससे पूरे विश्व में योग को लेकर जागरूकता बढ़ी है।

विज्ञापन
international yoga day 2021 : uttarakhand cm tirath singh rawat does yog and says yog can cure mental and physical health
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने योगाभ्यास किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि योग साधना से शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं। योग भारत की प्राचीनतम और समृद्ध परंपरा की पहचान है। 

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2021: शरीर, मन और आत्मा को नियंत्रित करता है योग- दिलराज प्रीत कौर
विज्ञापन


योग अभ्यास से बढ़ा सकते हैं इम्युनिटी
योग दिवस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरूआत हुई है, जिससे पूरे विश्व में योग को लेकर जागरूकता बढ़ी है। कोरोना महामारी के दौरान भी स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने इम्युनिटी बढ़ाने पर बल दिया है। योग अभ्यास से इम्युनिटी को बढ़ा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अनुरोध किया कि कोरोना काल में योग को अपने दिनचर्या का हिस्सा बना कर स्वस्थ और सुरक्षित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना महामारी के कारण वर्चुअल योग दिवस
आयुष विभाग ने इस बार कोरोना महामारी के कारण योग दिवस पर वर्चुअल योग कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय हर्रावाला में आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने खुद भी योगाभ्यास किया। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत प्रदेश भर से एक हजार लोगों से वर्चुअली जुड़े और उन्हें योग दिवस की बधाई दी। 

कोरोना महामारी के कारण कार्यक्रम में लोगों की संख्या सीमित रही। प्रदेश भर से एक हजार लोग वर्चुअल कार्यक्रम से जुड़े। कार्यक्रम में योगाभ्यास के साथ ही योग के महत्व की जानकारी दी गई।

दिलराज प्रीत और मनीष पाल ऑनलाइन सिखा रहे योग

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दो दिवसीय योग कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें योग की ब्रांड एंबेसडर दिलराज प्रीत और मनीष पाल ऑनलाइन योग सिखा रहे हैं। इस बार ‘घर पर योग, परिवार के साथ योग’ थीम पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है।

हर साल 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जाता है। वहीं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि कोरोना को देखते हुए लोग घर पर रहकर ही योग करें और स्वस्थ रहें। योग शरीर, मन, बुद्धि और आत्मा को एकमस्त करने वाला अद्वितीय माध्यम है। कोरोना काल में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए योग ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की ओर से कोविड की वजह से इस बार 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस और सप्ताह ऑनलाइन मनाया जा रहा है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की ओर से डायट प्राचार्यों एवं जिला शिक्षा अधिकारियों को इसके लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है।

स्वस्थ रहने के लिए योग सर्वोत्तम उपाय : राज्यपाल

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए योग सर्वोत्तम उपाय है। 

राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि लंबे समय से पूरी दुनिया कोरोना संक्रमण के खिलाफ लड़ रही है। महामारी ने मानव जीवन को कई तरह से प्रभावित किया है। इससे लाखों लोग शारीरिक और मानसिक पीड़ा का शिकार हुए हैं। ऐसे समय में इस संकट से उबरने के लिए व्यक्ति को आत्मबल और धैर्य की सबसे अधिक जरूरत है।

जब पूरी दुनिया में महामारी फैली हुई है तब हम अपने अंदर किसी भी प्रकार के असंतुलन एवं अशांति को फैलने से रोकें। उन्होंने कहा कि इसी आत्मबल और संतुलन को बनाए रखने और तनाव को दूर करने में योग की भूमिका अहम है। 

राज्यपाल मौर्य ने कहा कि योग हमें शारीरिक और मानसिक तनाव से दूरी बनाए रखने एवं असहज स्थिति में संतुलन बनाने में मदद करता है। रिसर्च की मानें तो इस महामारी के बाद लोगों को बहुत सारी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे लोगों में निराशा और अवसाद पैदा हुआ है।

योग को अपनाकर इन सभी दुष्प्रभावों को दूर किया जा सकता है।  उन्होंने सभी से अपील है कि अपनी दिनचर्या में योग को शामिल कर कोरोना संकट का मजबूती से सामना करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed