विश्व योग दिवस 2018: उत्तराखंड विधानसभा में अब हर 21 तारीख को होगा योग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योग के प्रति जागृति पैदा करने के उद्देश्य से विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने विधानसभा में हर महीने 21 तारीख को योग प्रशिक्षण कराने का ऐलान किया है। यह घोषणा उन्होंने विधानसभा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित योग कार्यक्रम के दौरान की।
इस अवसर पर विधानसभा के अधिकारियों और कर्मचारियों ने योगासन किए। ऋषिकेश स्थित अविरल योग पीठ के योग प्रशिक्षकों ने विधानसभा के स्टाफ को प्रशिक्षण दिया और योगासनों से परिचित कराया।
दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ करने के बाद स्पीकर ने कहा कि उत्तराखंडवासियों के लिए बड़े सौभाग्य की बात है कि इस वर्ष योग दिवस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून में मनाया।
यह हमारी देव भूमि के लिए मील का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक कुमारी अनिका, कुलदीप अंथवाल, परवीन प्रसाद, सच्चिदानंद, शिवानी, शालिनी जोशी, मनीषा भट्ट, अनु प्रताप राठी, अनुज राणाकोटि एवं सुनील ने सभी को योगाभ्यास कराया। स्पीकर ने अविरल योगपीठ के 10 योग प्रशिक्षकों को विवेकाधीन कोष से दो- दो हजार रुपये देने की घोषणा भी की।
कार्यक्रम में विधानसभा सचिव जगदीश चंद, ऋ षिकेश की महिला मोर्चा की अध्यक्ष अनीता मंमगाई, वरिष्ठ शोध अधिकारी मुकेश सिंघल, वरिष्ठ निजी सचिव अजय अग्रवाल, उपसचिव मदन राम, सुरक्षा अधिकारी प्रदीप गुणवंत, विशेष कार्याधिकारी ताजेंद्र नेगी, व्यवस्था अधिकारी दीपचंद, उप सूचना अधिकारी भरत सिंह चौहान सहित विधानसभा के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।