{"_id":"5b0cba664f1c1bf96e8b535b","slug":"international-yoga-day-2018-main-program-in-dehradun-pm-modi-will-come","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2018: देहरादून में होगा मुख्य कार्यक्रम, 21 जून को दून पहुंचेंगे PM मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2018: देहरादून में होगा मुख्य कार्यक्रम, 21 जून को दून पहुंचेंगे PM मोदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 29 May 2018 12:46 PM IST
विज्ञापन
yoga day
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत सरकार द्वारा देहरादून में राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री देहरादून आएंगे।
विज्ञापन
भारत सरकार के आयुष विभाग के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने उत्तराखंड के मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह को पत्र लिखकर यह सूचना दी है कि देहरादून इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय कार्यक्रम का केंद्र होगा।
विज्ञापन
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मीडिया को यह जानकारी एक कार्यक्रम के दौरान दी।
उत्तराखंड के लिए प्रधानमंत्री की विशेष भावनाएं
trivendra singh rawat
मुख्यमंत्री ने कहा कि कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल देहरादून में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम के लिए देहरादून पहुंचेंगे।
उत्तराखंड के लिए प्रधानमंत्री की विशेष भावनाएं हैं और वह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देहरादून आ रहे हैं। कहा कि कार्यक्रम का स्थल वन अनुसंधान संस्थान के पास होगा।
बता दें कि पिछले साल लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम हुआ था।
उत्तराखंड के लिए प्रधानमंत्री की विशेष भावनाएं हैं और वह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देहरादून आ रहे हैं। कहा कि कार्यक्रम का स्थल वन अनुसंधान संस्थान के पास होगा।
बता दें कि पिछले साल लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम हुआ था।