फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   International yoga day 2018 celebration in dehradun today for pm narendra modi

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: पीएम मोदी संग योग कर आज योगमय होगी द्रोणनगरी, बिना पास के भी मिलेगा प्रवेश

Thu, 21 Jun 2018 12:37 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 21 Jun 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
International yoga day 2018 celebration in dehradun today for pm narendra modi
Yoga Day

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर यहां वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) में होने वाले मुख्य कार्यक्रम में आज 50 हजार से अधिक लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सामूहिक योग करेंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए एफआरआई में सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इससे पहले बुधवार को भाजपा प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट और उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आज बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एफआरआई में 45 मिनट तक योग करेंगे। इससे पहले वह 15 मिनट जनता को संबोधित करेंगे। पीएम सुबह 6.20 बजे राजभवन से एफआरआई के लिए रवाना होंगे। यहां मंच पर वह प्रदेश के राज्यपाल डॉ. केके पाल, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद् यशोनाइक और उत्तराखंड के आयुष मंत्री हरक सिंह रावत के साथ योग करेंगे। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं, पहले परिसर में घास के ऊपर चटाई बिछाकर योग करने का कार्यक्रम था, लेकिन बुधवार को इसमें बदलाव किया गया है।
विज्ञापन


अब घास के ऊपर हरे रंग की बड़ी मैट बिछाई गई है। इसी पर चटाई बिछाकर साधक योग करेंगे। वहीं, दोपहर में मोबाइल टॉयलेट और पानी समेत अन्य व्यवस्थाएं फाइनल कर दी र्गइं। दोपहर करीब दो बजे भाजपा प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट और उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संतुष्ट दिखे। डीएम एसए मुरुगेशन और एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

बिना पास के भी लोगों को दिया जाएगा प्रवेश : रावत

International yoga day 2018 celebration in dehradun today for pm narendra modi
Yoga Rehearsal in FRI - फोटो : amar ujala

पीएम मोदी ने योग को विश्व में दिलाई पहचान : जाजू
भाजपा प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व में योग को विशेष पहचान दिलाई है। वैसे तो पूरे देश में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा, लेकिन प्रधानमंत्री पहली बार योग के लिए दून आ रहे हैं। ऐसे में यह बेहद खास मौका है। उन्होंने कहा कि योग का हमारे शरीर के साथ मन पर भी असर पड़ता है। जाजू ने पीएम के साथ योग करने उम्मीद से अधिक भीड़ आने की संभावना जताई है। जाजू ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विधानसभाओं में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें विधायक, पार्टी के नेता और कार्यकर्ता योग करेंगे। तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट और उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने योग भी किया। भट्ट ने कहा कि वह बीते दो-तीन दिनों से योग का अभ्यास कर रहे हैं।

बिना पास के भी लोगों को दिया जाएगा प्रवेश : रावत
उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि लोगों में योग के लिए बेहद उत्साह है। बुधवार को भी लोग रजिस्ट्रेशन के लिए कह रहे थे। ऐसे में प्रशासनिक अधिकारियों को जगह होने पर बिना पास के भी लोगों को योग के लिए स्थान उपलब्ध कराने को कहा गया है। पास बनाने से चूके लोगों को भी कार्यक्रम में शामिल होकर पीएम मोदी के साथ योग करने का मौका मिलेगा। बिना पास के लोगों के लिए जी और एच ब्लॉक में अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। एफआरआई के इस हिस्से को पूरी तरह खाली रखा गया है। यहां बिना पास वाले लोग योग करने के साथ पीएम मोदी का संबोधन भी सुन सकेंगे। उन्होंने कहा कि किसी को निराश होकर नहीं जाने दिया जाएगा। अधिक से अधिक संख्या में लोग पीएम के साथ योग करेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न दलों के लोगों को भी हिस्सा लेना चाहिए। यह पार्टी विशेष का कार्यक्रम नहीं है।
 

International yoga day 2018 celebration in dehradun today for pm narendra modi
fri

टीवी पर मोदी को देख योग करेंगे लोग
प्रधानमंत्री मोदी के साथ जो लोग एफआरआई परिसर में योग नहीं कर पाएंगे, वे टीवी पर मोदी को देख योग करेंगे। नत्थूवाला निवासी राजेश नौटियाल का कहना है कि उन्हें पास की जानकारी नहीं मिल पाई। वह कार्यक्रम स्थल नहीं जा पाएंगे, लेकिन पीएम मोदी को टीवी पर देखकर योग करेंगे। पित्थूवाला निवासी संजीव कुमार ने कहा कि मैंने दो दिन पहले अप्लाई किया, लेकिन पास नहीं मिला। अब घर पर ही पीएम मोदी को देख योग करना पड़ेगा। भागीरथी एनक्लेव निवासी मनीष पोखरियाल और मोहकमपुर निवासी अरुण सती आदि को भी पास नहीं मिला है, लेकिन योग दिवस पर घर में योग करेंगे।

आठ ब्लॉक में 41863 लोगों की व्यवस्था
एफआरआई परिसर में योग करने के लिए आठ ब्लॉक बनाए गए हैं। इसमें कुल 41863 लोग योग करेंगे। ए ब्लॉक में सबसे कम 3360 लोग मौजूद रहेंगे। इनमें मंत्री, सांसद और विधायकों के साथ वीआईपी लोग रहेंगे। इसके अलावा बी ब्लॉक में 3600, सी ब्लॉक में 7245, डी ब्लॉक में 4719 लोग योग करेंगे। इसके अलावा ई ब्लॉक में 5083, एफ ब्लॉक में 3965, जी ब्लॉक में 8094 एवं एच ब्लॉक में 5797 लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ योग करेंगे। बिना पास वालों के लिए अतिरिक्त व्यवस्था है।

परिसर में लगाई गई है 50 एलईडी स्क्रीन
एफआरआई के पूरे परिसर को योग के लिए तैयार किया गया है। ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी के मंच से साधक बहुत अधिक दूरी पर होंगे। इस दौरान भी लोग पीएम मोदी को देखकर योग कर सकें, इसके लिए परिसर में 50 एलईडी स्क्रीन लगाई गई है। अलग-अलग ब्लॉक में लोगों की संख्या के अनुसार एलईडी की व्यवस्था की गई है।

 

आज प्रधानमंत्री का मिनट-टू-मिनट प्रोग्राम

International yoga day 2018 celebration in dehradun today for pm narendra modi
pm modi

आज प्रधानमंत्री का मिनट-टू-मिनट प्रोग्राम
6.20 बजे : राजभवन से एफआरआई के लिए रवाना होंगे
6.30 बजे : एफआरआई पहुंचेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
6.35 बजे : सीएम त्रिवेंद्र रावत योग साधकों को संबोधित करेंगे
6.40 बजे : केंद्रीय आयुष मंत्री योग साधकों को संबोधित करेंगे
6.45 से 7.00 बजे : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता को संबोधित करेंगे
7.00 से 7.45 बजे : एफआरआई प्रांगण में प्रधानमंत्री योग करेंगे
7.45 बजे : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओएनजीसी हेलीपैड रवाना होंगे
8.00 बजे : प्रधानमंत्री देहरादून से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed