फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   international yoga day 2018 bjp do run for yoga on 19 june

दौड़ लगाकर योग दिवस का निमंत्रण देगी भाजपा, 19 जून को होगा ‘रन फॉर योगा’ का आयोजन

Thu, 14 Jun 2018 10:48 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 14 Jun 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
international yoga day 2018 bjp do run for yoga on 19 june
yoga day

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के प्रचार के लिए भाजपा भी दौड़ लगाएगी। 19 जून को सभी जिला व मंडल मुख्यालयों पर ‘रन फॉर योगा’ का आयोजन होगा। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक बैठक में ‘रन फॉर योगा’ कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई।

विज्ञापन


उन्होंने कहा 21 जून को उत्तराखंड का नाम इतिहास में दर्ज हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवभूमि को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के चुना है। प्रदेश की जनता उनके साथ योग करने को लेकर बेहद उत्साहित है।
विज्ञापन


उन्होंने सभी दलों का आह्वान किया कि वे योग दिवस में प्रतिभाग करें। उन्होंने कहा कि योग किसी पार्टी, धर्म या जाति विशेष का नहीं है, बल्कि यह भारत की धरोहर है, जिसे विश्व ने अपनाकर पूरे देश का मस्तक ऊंचा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुष मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि  अधिक से अधिक लोगों को प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। आयोजन स्थल पर सुबह चार बजे से प्रवेश प्रारंभ हो जाएंगे। बैठक में राज्यमंत्री डॉ. धनसिंह रावत, सांसद माला राज्यलक्ष्मी, प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल, महानगर अध्यक्ष विनय गोयल, प्रदेश सचिव सुनील उनियाल गामा, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी बलजीत सोनी, मंडलों के अध्यक्ष, मोर्चों, प्रकोष्ठों के महानगर अध्यक्ष व संयोजक तथा प्रदेश पदाधिकारी भी उपस्थित थे।


इधर, प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. देवेंद्र भसीन ने बताया कि बैठक में तय हुआ कि 19 जून को भाजपा कार्यकर्ता दून की जनता के साथ गांधी पार्क से पंडित दीन दयाल पार्क तक दौड़ लगाकर आम जन को योग दिवस में आने का निमंत्रण देंगे। इसी दिन सभी जिलों व मंडलों में रन फॉर योगा कार्यक्रम का आयोजन होगा। बूथ स्तर पर सभी से संपर्क कर किसी सार्वजनिक स्थान पर योगाभ्यास कर स्वस्थ रहने का संदेश दिया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed