{"_id":"622793e70f6f7055074c40d6","slug":"international-women-s-day-congress-leader-rajkumar-honored-women-city-news-drn40593452","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कांग्रेस राजपुर प्रत्याशी ने किया महिलाओं का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कांग्रेस राजपुर प्रत्याशी ने किया महिलाओं का सम्मान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कांग्रेस नेता राजकुमार ने कांग्रेस कि महिला पदाधिकारियों, वर्तमान पार्षद और पूर्व पार्षद प्रत्याशियों को शॉल और पुष्प भेंट करके सम्मानित किया।
राजपुर से कांग्रेेस प्रत्याशी राजकुमार ने कहा कि राजनीति से लेकर डॉक्टर, आर्मी, पुलिस, आईएस, आईपीएस और ऊंचे ऊंचे पदों पर महिलाएं विराजमान हैं। उत्तराखंड आंदोलन में भी महिलाओं की अहम भूमिका रही है। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप कोहली, प्रदेश सचिव सोम प्रकाश वाल्मीकि, नागेश रतूड़ी, पार्षद अर्जुन सोनकर, मुकेश सोनकर, राजेंद्र बिष्ट आदि मौजूद थे।
व्यापार मंडल ने जेई रेणु सिंह को किया सम्मानित
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रेमनगर व्यापार मंडल ने मोहनपुर सब-डिविजन में तैनात जूनियर इंजीनियर रेणु सिंह को सम्मानित किया। इस दौरान व्यापार मंडल ने उन्हें महिला दिवस की बधाई देते हुए उनके सराहनीय सेवाओं के लिए उनका आभार जताया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव पुंज ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलकार चल रही हैं। राजनीति से लेकर तमाम पदों पर महिलाओं का वर्चस्व है। उन्होंने कहा कि जेई रेणु सिंह भी महिलाओं के लिए एक मिशाल हैं। जेई रेणु सिंह ने सम्मान के लिए व्यापार मंडल का आभार जताया। इस दौरान कुणाल ग्रोवर, भूषण भाटिया, मोनू भाटिया, योगेश नागपाल, रवि भाटिया, रविंद्र सिंह खालसा, पूजा दत्ता, मोहित ग्रोवर, हेमेंद्र भाटिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
गौरव सैनानी पूर्व अर्द्धसैनिक एसोसिएशन ने मनाया महिला दिवस
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गौरव सैनानी पूर्व अर्द्धसैनिक एसोसिएशन की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिमला बाईपास स्थित रतनपुर गांव में आयोजित महिला दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिवानी कौशिक गुप्ता रही। इस दौरान करीब सौ महिलाओं को सेनेट्री पैड और अंग वस्त्र वितरित किए गए। इस अवसर पर सहसपुर ब्लाक प्रमुख सीमा देवी, नीलम बिष्ट, अंतेजा बिष्ट, पूजा नैनवाल, संपति नेगी, गीता नेगी, महावीर राणा, चंद्रशेखर जोशी, गिरीश जोशी आदि मौजूद रहे।