फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   international painter Surendra Pal Joshi passes away

नहीं रहे अंतरराष्ट्रीय चित्रकार सुरेंद्र पाल जोशी, जयपुर के अस्पताल में ली अंतिम सांस

Wed, 13 Jun 2018 10:44 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 13 Jun 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
 international painter Surendra Pal Joshi passes away
Surendra Pal Joshi

उत्तराखंड की लोक संस्कृति को देश-दुनिया में पहचान दिलाने वाले अंतरराष्ट्रीय चित्रकार सुरेंद्र पाल जोशी (63) का बीते मंगलवार की रात निधन हो गया। जोशी लंबे समय से ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित थे और इन दिनों जयपुर के इटरनल अस्पताल में भर्ती थे। जोशी के निधन की खबर मिलते पर सूबे में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन


मूलरूप से देहरादून के मनियारवाला (गुनियालगांव) निवासी  सुरेंद्र पाल जोशी इन दिनों परिवार के साथ जयपुर (राजस्थान) में रह रहे थे। चित्रकार जोशी अपने अनूठे कला प्रयोगों के लिए जाने जाते थे। प्रदेश की पहली सरकारी आर्ट गैलरी के निर्माण का श्रेय जोशी को जाता है। जोशी का शुरुआती जीवन काफी संघर्षपूर्ण रहा। ऋषिकेश से बीए करने के बाद 1980 में लखनऊ के आर्ट्स एंड क्राफ्ट्स कॉलेज में दाखिला लिया। वर्ष 1988 में राजस्थान स्कूल ऑफ आर्ट जयपुर की फाइन आर्ट फैकल्टी में सहायक अध्यापक नियुक्त हो गए। इस दौरान वे आर्ट कंप्टीशन में लगातार प्रतिभाग करते रहे। जोशी को म्यूरल बनाने का शौक था, यही कारण था कि उन्होंने आईओसी दिल्ली, यूनी लिवर मुंबई, शिपिंग कॉरपोरेशन विशाखापट्टनम समेत तमाम स्थानों पर म्यूरल बनाए।
विज्ञापन


वर्ष 1997 में ब्रिटेन से फेलोशिप मिलने के बाद वहां भी उन्होंने म्यूरल पर काफी कार्य किया। वर्ष 2000 के बाद से उन्होंने सिर्फ पेंटिंग पर ध्यान देना शुरू किया और 2008 में वीआरएस ले लिया। इसके बाद उन्होंने कई देशों का भ्रमण किया। पेंटिंग में नए-नए प्रयोग के चलते कई देशों में सम्मानित किए गए। उनके मार्गदर्शन में घंटाघर स्थित एमडीडीए कॉम्प्लेक्स में प्रदेश का पहला आर्ट म्यूजियम और आर्ट गैलरी बनाई गई थी। इसी गैलरी का करीब छह महीने पहले मुख्यमंत्री ने उद्घाटन किया था। इस गैलरी में उनके द्वारा बनाए गए एक लाख सेफ्टीपिन से बना हेलीकॉप्टर, 70 हजार सेफ्टीपिन से बने हेलमेट के साथ ही सेफ्टीपिन से बने दमाऊ-ढोल रखे हुए हैं। शहर के कई बुद्धिजीवियों के अलावा एमडीडीए के सचिव पीसी दुम्का ने जोशी के निधन पर शोक जताया है। पीसी दुम्का ने कहा कि एक बड़े चित्रकार का इस तरह जाना बेहद दुखद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोशी को मिले ये अवार्ड
एशियन कल्चरल सेंटर फॉर यूनेस्को (जापान), आल इंडिया अवार्ड, राजस्थान ललित कला एकेडमी, फेलोशिप फॉर म्यूरल डिजाइन बाई द ब्रिटिश ऑर्ट्स काउंसिल, नेशनल अवार्ड, ललित कला एकेडमी (नई दिल्ली), राजीव गांधी एक्सीलेंस अवार्ड (नई दिल्ली), गोल्ड मेडल यूनेस्को आदि।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed