फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   International Literature and Arts Festival start from today

आज इंटरनेशनल लिटरेचर एंड आर्ट्स फेस्टिवल में जुटेंगे दो सौ लेखक

Fri, 17 Nov 2017 11:17 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 17 Nov 2017 11:17 AM IST
विज्ञापन
International Literature and Arts Festival start from today
books

इंटरनेशनल लिटरेचर एंड आर्ट्स फेस्टिवल ‘वैली आफ वर्ड्स’ का शुक्रवार से आगाज होगा। पहले सत्र की शुरुआत सुबह 10 बजे से होगी। राज्यपाल डॉ. केके पाल इसके मुख्य अतिथि होंगे। इस सत्र का मुख्य संबोधन लेखक गुरुचरण दास का होगा।

विज्ञापन


इंटरनेशनल फेस्टिवल 17 से शुरू होकर 19 नवंबर तक चलेगा। इसमें 71 सत्र होंगे जिसमें दो सौ लेखक मौजूद रहेंगे। फेस्टिवल का अमर उजाला मीडिया पार्टनर है।   ‘वैली आफ वर्ड्स’ इंटरनेशनल लिटरेचर एंड आर्ट्स फेस्टिवल का आयोजन दि शिवालिक हिल्स फाउंडेशन ट्रस्ट के बैनर तले राजपुर रोड स्थित
विज्ञापन


मधुबन होटल में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में प्रवेश निशुल्क है।  यहां 24 पुस्तकों का विमोचन किया जाएगा। विभिन्न मुद्दों पर विधा विशेषज्ञों के 14 वार्ता कार्यक्रम होंगे। इसके साथ ही अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू के छह कविता पाठ कार्यक्रम रखे गए हैं। इनमें देश के माने-जाने विद्वतजन शिरकत करेंगे। उद्घाटन सत्र के बाद राज्यपाल डॉ. केके पाल फ्लेटिली एग्जीबिशन का शुभारंभ करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन में विभिन्न विषयों पर चलेंगे 71 सत्र

International Literature and Arts Festival start from today
‌‌किताबें

तीन दिवसीय इंटरनेशनल फेस्टिवल को चार खंडों में बांटा गया है। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में विभिन्न विषयों पर 71 सत्र चलेंगे। पहला खंड अंग्रेजी, दूसरा खंड हिंदी और तीसरा खंड आरएस टोलिया फोरम तथा

चौथा खंड सैन्य इतिहास एवं रणनीति का है। इन खंडों में पुस्तकों का विमोचन होगा और अहम मुद्दों पर वार्ता होगी।

इस दौरान प्रदर्शनियों भी लगेंगी। गेल गैलरी में फोटोग्राफ की प्रदर्शनी का शुभारंभ लैंसमैन अशोक दिलवाली और पीडी राय करेंगे। मधुबन होटल में विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के लिए चार स्थल बनाए गए हैं। इनमें ओएनजीसी लॉन, सेरी सेंटर, टाइटन हाल, ब्लू स्टार हाल हैं।

फेस्टिवल में आज
अंग्रेजी
-लेखक-पत्रकार खुशवंत सिंह को श्रद्धांजलि-विद मैलिस टूवर्ड्स नन। हरीश त्रिवेदी, राहुल सिंह, सैयदा हमीद, रिनी आदि शिरकत करेंगी। अध्यक्षता रॉबिन गुप्ता करेंगे। समय-दोपहर दोपहर 12 बजे से 1.15 बजे तक।

-सत्र-एन अफीसर एंड हिज हॉलीनेस। समय-दोपहर 1.30 बजे से 2.30 बजे तक। इसमें रानी सिंह, एसएस पांगती, नेमीग्याल ल्हामो टाखला शिरकत करेंगे।

-सत्र-डेमोक्रेसीज 11: दि ग्रेट इंडियन क्रिकेट स्टोरी में राजदीप देसाई, टीएन मुरारी और  सुनील आडवाणी शिरकत करेंगे। समय-दोपहर 2.10 बजे से 3.10 बजे तक।

-सत्र-इंदिरा गांधी-ए लाइफ इन नेचर। वार्ता में पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश, अंजुम कत्याल और एस. राहा के साथ भाग लेंगे। समय-दोपहर 3.20 बजे से 4.15 बजे तक।

-पोयटरी कैफे-1 में सुक्रिता पॉल कुमार, रॉबिन गुप्ता, सुनील भंडारी, भास्कर घोष, अंजुम कत्याल अंग्रेजी कविता पाठ करेंगे। समय-शाम 3.45 बजे से 4.30 बजे तक।

हिंदी
-हिंदी का वर्तमान और भविष्य विषय पर वार्ता होगी। इसमें राहुल देव, सुरेश रितुपर्णा, आलोक मेहता, बलदेव भाई शर्मा, पुष्पेश पंत और लीलाधर मंडलोई भाग लेंगे।

समय-11.40 बजे से 12.50 बजे तक।
-शिवानी की याद में सत्र में ईरा पांडेय और पुष्पेश पंत हिस्सा लेंगे। समय-1.10 बजे से 2 बजे तक।
-एशिया की पीठ पर सत्र में नैन सिंह, किशन सिंह रावत, शेखर पाठक, लोकेश ओहरी, एसएस पांगती भाग लेंगे। समय-3.20 बजे से 4 बजे तक।

उत्तराखंड का साहित्यिक परिदृश्य राइटिंग ऑन एंड फ्रॉम उत्तराखंड सत्र में अतुल शर्मा, देेवेंद्र जोशी, जितेन ठाकुरस वीणापाणि जोशी भाग लेंगे।

समय-4.45 बजे से 5.30 बजे तक
-युवा लेखन सत्र में ओम निश्चल, अनंत राय, विवेक मिश्रा, अरुण माहेश्वरी, पंकज दुबे, एलएस बाजपेयी भाग लेंगे। समय दोपहर 2.30 बजे से 3.30 बजे तक।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed