फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Intern doctors postponed the agitation

इंटर्न डॉक्टरों ने आंदोलन किया स्थगित

Sat, 11 Dec 2021 12:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Intern doctors postponed the agitation
देहरादून। उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के इंटर्न डॉक्टरों ने अपना आंदोलन एक सप्ताह के लिए स्थगित करने की घोषणा की है। कुलसचिव की ओर से एक सप्ताह में समस्याओं के समाधान का लिखित आश्वासन मिलने के बाद इंटर्न डॉक्टरों ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन

इंटर्न डॉक्टर तीन सूत्री मांगों को लेकर पिछले पांच दिन से आंदोलन कर रहे थे। इंटर्न डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें 17500 रुपये मानदेय मिलता है। जबकि सरकार ने अब इसे बढ़ाकर 17500 कर दिया है। इसके बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन ने मानदेय नहीं बढ़ाया है। जिससे उन्हें आर्थिक दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, ऑल इंडिया कोटा के तहत सेल्फ फाइनेंस सीट पर दाखिला लेने वाले प्रशिक्षु डॉक्टरों को मानदेय नहीं दिया जा रहा है। विवि में नया हॉस्टल बनकर तैयार है। लेकिन छात्रों को आवंटित नहीं किया जा रहा है। इसके अलावा आल इंडिया कोटा की फीस कम करने की मांग भी वह कर रहे हैैं। इस मौके पर ऐश्वर्य श्रीवास्तव, मयंक, योगेश, मामराज, संगम, नीलम, मीनाक्षी, अंजली आदि थे। उधर, विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. राजेश कुमार अधाना ने कहा कि प्रशिक्षु डॉक्टरों की समस्याओं के समाधान के लिए शासन स्तर पर वार्ता की जा रही है। वहीं, हॉस्टल निर्माण में कोरोना की वजह से देरी हुई। जिसके चलते यह अभी हस्तांतरित नहीं हुआ है। हॉस्टल हस्तांतरित होते ही इसे छात्रों को आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed